फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Counseling for dlad training tomorrow

डीएलएड प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग कल से

Mon, 15 Jul 2019 08:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Counseling for dlad training tomorrow
Counseling for dlad training tomorrow
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000000
डीएलएड प्रशिक्षण की काउंसलिंग कल से
0 संस्थानों में 21 जुलाई से शुरू होगा प्रवेश, अंतिम तिथि चार अगस्त
0 सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने जारी किया प्रवेश का कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण 2019 में प्रवेश के लिए पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 17 जुलाई से शुरू होने जा रही है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सोमवार को ऑनलाइन आवेदन एवं प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी अपनी मेरिट/रैंकिंग 16 जुलाई से वेबसाइट ‘https://updeled.gov.in’ पर देख सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया 21 जुलाई से चार अगस्त तक चलेगी।
क्रम संख्या एक के तहत स्टेट रैंक 000001 से 25000 तक के अभ्यर्थी 17 जुलाई की शाम से 19 जुलाई तक संस्थान के लिए विकल्प भर सकेंगे। अभ्यर्थियों के संस्था आवंटन प्रकाशित होने की तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। वहीं, क्रम संख्या दो के तहत 20 से 24 जुलाई तक रैंक 25001 से 115000 तक के अभ्यर्थी संस्थान का विकल्प भरेंगे। इनमें वह अभ्यर्थी भी शामिल होंगे, जो क्रम संख्या एक में विकल्प नहीं सके एवं ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें क्रम संख्या एक में प्रशिक्षण संस्थान आवंटित न हुआ हो। क्रम संख्या दो के अभ्यर्थियों के लिए संस्था आवंटन प्रकाशित होने की तिथि 25 जुलाई है।
विज्ञापन

क्रम संख्या तीन में स्टेट रैंक 115001 से 250000 तक के अभ्यर्थी 26 से 30 जुलाई तक संस्थान का विकल्प भरेेंगे। इनमें वह अभ्यर्थी भी शामिल होंगे, जो क्रम संख्या एक एवं दो के तहत विकल्प नहीं भर सके एवं ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें क्रम संख्या एक एवं दो में प्रशिक्षण संस्थान आवंटित न हुआ हो। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए संस्था आवंटन प्रकाशित होने की तिथि 31 जुलाई है। क्रम संख्या एक से लेकर तीन तक के सभी अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थान में अभिलेखीय जांच एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए 21 जुलाई से चार अगस्त को शाम पांच बजे उपस्थित होना पड़ेगा। इसके बाद प्रवेश नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थानों का पांच तक करना होगा ऑनलाइन लॉक
प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रिपोर्ट/लॉक करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित की गई है। ऐसे संस्थान जिनके द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को वेबसाइट https://updeled.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट/लॉक नहीं किया जाएगा, उन्हें काउंसलिंग के अगले चरण में रिक्त सीटों के मुकाबले अभ्यर्थी आवंटित नहीं किए जाएंगे।
छह से प्रारंभ माना जाएगा समस्त चरणों का प्रशिक्षण
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षण 2019 की पहले चरण कील काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके बाद दूसरे चरण की कार्यक्रम जारी किया जाएगा लेकिन समस्त चरणों के अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण छह अगस्त 2019 से प्रारंभ माना जाएगा।

वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
वेबसाइट ‘https://updeled.gov.in’ पर प्रवेश के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों/निजी डीएलएड संस्थानों में आवंटित सीटों की संख्या और वर्गवार/श्रेणीवार रिक्त सीटों की सूची (सीट मैट्रिक्स) उपलब्ध है। इसी वेबसाइट पर अभ्यर्थियों द्वारा संस्थानों का विकल्प भरे जाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed