फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Councilor meets Urban Development Minister demands to implement OTS on house tax dues of Municipal Corporation

प्रयागराज : नगर विकास मंत्री से मिला पार्षद, नगर निगम के गृह कर बकाया पर ओटीएस लागू करने की मांग

Sat, 06 Jan 2024 05:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 05:14 PM IST
सार

भाजपा की वरिष्ठ पार्षद एवं नगर निगम में भाजपा की मुख्य सचेतक किरन जायसवाल ने सर्किट हाउस में नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर नगर निगम के गृह कर बकाया पर एक मुश्त समाधान (ओटीएस) व्यवस्था लागू करने की मांग की। 

विज्ञापन
Councilor meets Urban Development Minister demands to implement OTS on house tax dues of Municipal Corporation
नगर विकास मंत्री एके शर्मा का स्वागत करते महापौर गणेश केसरवानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही माघ मेला से जुड़े़ कार्यों को समय से करने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने पार्षदों के साथ सर्किट हाउस में मुलाकात की। 

विज्ञापन

भाजपा की वरिष्ठ पार्षद एवं नगर निगम में भाजपा की मुख्य सचेतक किरन जायसवाल ने सर्किट हाउस में नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर नगर निगम के गृह कर बकाया पर एक मुश्त समाधान (ओटीएस) व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को ओटीएस लागू करने से बहुत बड़ा लाभ मिला है। गृह कर के बिल में अनियमितता के कारण लगभग अस्सी हजार भवन स्वामी अपना गृह कर नहीं जमा कर पा रहे हैं।

विज्ञापन

महापौर गणेश केसरवानी के नेतृत्व में नगर निगम सदन ने विसंगतियां दूर करने के लिए आपत्ति दाखिल करने का सुनहरा अवसर गृह स्वामियों को दिया है। बकायों पर भारी ब्याज है, जिसे माफ करने की शक्ति नगर निगम के पास नहीं है। इस पर शासन आदेश जारी कर भवन स्वामियों को राहत दिया जाए l

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री से भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में मुलाकात कर कुंभ मेला क्षेत्र से जुड़े वार्ड की आंतरिक गलियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष बजट भेजने की मांग की। कहा कि कुंभ मेला अधिकारी द्वारा मुख्य मार्ग की ड्रामर सड़कों का प्रस्ताव तो नगर निगम से मांगा गया है लेकिन आंतरिक गलियों का बनना भी अत्यंत आवश्यक है। देश के कोने-कोने के लोग कुंभ मेला में प्रयागराज आते हैं।


ऐसा कोई घर नहीं जिनके घरों में श्रद्धालु नहीं आते। अतः गलियों की मरम्मत पर भी प्राथमिकता आवश्यक है। मांग में कहा गया है कि मार्च से चुनाव आचार संहिता लग जाएगी  जल्द से जल्द आंतरिक गलियों में कार्य शुरू किया जाए l

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का प्रयागराज आगमन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने शिवकुटी मेंहदौरी चौराहे पर स्वागत किया। सर्किट हाउस के प्रांगण में महापौर गणेश केसरवानी ने पुष्पगुच्छ देकर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। मंत्री के साथ संगठनात्मक एवं नगर निगम के कार्यों की चर्चा की। इस अवसर पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।


इस अवसर पर  भाजपा नगर निगम प्रयागराज के मुख्य सचेतक वरिष्ठ पार्षद किरन जायसवाल ने गृह कर बकाया पर ओटीएस लागू करने की मांग की। महानगर उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कुंभ मेला क्षेत्र में जुड़े वार्ड की आंतरिक गलियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष बजट देने का आग्रह किया। स्वागत करने वालों में स्वागत करने वालों में वरुण केसरवानी, पार्षद किरन जायसवाल, संजय गुप्ता, देवेश सिंह, विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, राजू पाठक, नटवरलाल भारती, संजय गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, नवीन शुक्ला, रविंद्र जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, एजाजुद्दीन, महेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed