फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona Update: Confirmation of infection in one patient in Pratapgarh, Chitrakoot, two new corona positive areas, Fatehpur

प्रतापगढ़, चित्रकूट में दो-दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले, फतेहपुर में भी एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि

Mon, 11 May 2020 09:10 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 May 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Corona Update: Confirmation of infection in one patient in Pratapgarh, Chitrakoot, two new corona positive areas, Fatehpur
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रयागराज के आसपास के जिलों के पांच लोगों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा दो संदिग्ध अवस्था में भर्ती किए गए हैं। साथ कोरोना ओपीडी में 150 से अधिक लोगों को देखा गया है।
विज्ञापन


मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सोमवार को पहली शिफ्ट में 74 लोगों की जांच हुई। इसमें चित्रकूट के 19, प्रतापगढ़ 10, कौशांबी 15, फतेहपुर 20, मिर्जापुर के 10 नमूने शामिल थे। पॉजीटिव में चित्रकूट और प्रतापगढ़ के दो-दो, फतेहपुर का एक मरीज शामिल है।
विज्ञापन


उधर, बाहर से आ रहे मजदूरों की वजह से सोमवार को एसआरएन की कोरोना ओपीडी में 150 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें ज्यादातर लोग मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, गुजरात सहित देश के दूसरे प्रदेशों से आए थे। कई सीधे जांच कराने पहुंच गए। सोरांव के मजदूर ने बताया कि वह भिवंडी से आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचने के पहले ही यहां जांच कराने पहुंचा है। जांच कराने के बाद ही घर जाएगा। सुबह से ही ऐसे लोगों से ओपीडी में भीड़ लगी रही। दो लोगों में जुकाम, बुखार, खांसी की शिकायत के आधार पर कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती किया गया है। उनकी जांच के लिए नमूना मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी भेजा गया है। मंगलवार को इनकी रिपोर्ट आएगी।

दोबारा जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव, फतेहपुर के एक और युवक में कोरोना

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती भदोही के एक युवक की दोबारा कोरोना की जांच पॉजिटिव आई है। युवक मुंबई से गाड़ी चलाकर यहां आया था। उसे भर्ती कर जांच कराई गई। पॉजिटिव आने पर उसे आइसोलेट कर दिया गया। सोमवार को उसकी दोबारा जांच कराई गई। फिर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा फतेहपुर के 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

मुंबई से आए युवक के कोरोना संक्रमित होने की आशंका से मचा हड़कंप

अरैल के सच्चा बाबा नगर में पांच मई को आए एक युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे ले जाकर कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन सेंटर में ठहरा दिया।


अरैल के सच्चा बाबा नगर मोहल्ले का यह युवक मंबई में रहकर प्राइवेट काम करता था। वह मुंबई से पैदल चलकर ही अपने घर पहुंचा था। उसे 11 मई को सुबह से  पेट दर्द व लूज मोशन की शिकायत थी। इससे पास-पड़ोस के लोगों को लगा कि वह कोरोना पॉजिटिव है सो लोग डर गए। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दी गई। देर शाम पहुंची स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने युवक को कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन सेंटर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed