फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona took lives of 28 teachers of Prayagraj and 550 teachers of the up state

दावा : प्रयागराज के 28 और प्रदेश के 550 शिक्षकों की जिंदगी निगल गया कोरोना

Thu, 29 Apr 2021 02:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Apr 2021 02:38 AM IST
सार

  • पंचायत चुनाव के चलते अकेले प्रयागराज के लगभग एक हजार शिक्षक संक्रमित
  • शिक्षक नेताओं ने सरकार से की मतगणना स्थगित कराने की मांग

विज्ञापन
Corona took lives of 28 teachers of Prayagraj and 550 teachers of the up state
demo pic... - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंचायत चुनाव की ड्यूटी से लौटने के बाद कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक जिले में जहां 28 शिक्षक जान गंवा चुके हैं, वहीं पूरे प्रदेश में 550 शिक्षकों की मौत हो चुकी है। पंचायत चुनाव से पहले प्रशिक्षण एवं मतदान की ड्यूटी करने वाले जिले के 13 हजार शिक्षकों में से अब तक लगभग एक हजार शिक्षक संक्रमित हो चुके हैं। यह दावा करते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा, संयोजक हेम सिंह पुंडीर, शिक्षक विधान मंडल दल के नेता सुरेश कुमार त्रिपाठी, ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार से पंचायत चुनाव की मतगणना स्थगित कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


शिक्षक महासंघ का दावा है कि कोरोना की वजह से उन जिलों में अधिक शिक्षकों की मौत हुई है, जहां पंचायत चुनाव हो चुका है। पहले चरण में चुनाव वाले प्रयागराज जिले में 28 प्राथमिक शिक्षक एवं 10 माध्यमिक शिक्षकों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने पंचायत चुनाव की मतगणना में संभावित कोरोना संक्रमण के खतरे से प्रदेश सरकार को आगाह किया है।
विज्ञापन


इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे शिक्षक
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का कहना है कि मौत के मुंह में समाने वाले अधिकतर शिक्षक चुनाव ड्यूटी के बाद संक्रमित हुए हैं। संघ की ओर से सोमवार को कोरोना के शिकार हुए 25 शिक्षकों के नाम हैं जबकि तीन  शिक्षकों की मौत बुधवार को हो गई। इस प्रकार जिले में 28 परिषदीय शिक्षक दुनिया में नहीं रहे। शिक्षक संघ का कहना है कि कोरोना के कारण जान गंवाने वाले अधिकतर शिक्षक पंचायत चुनाव में मतदान और उससे पहले हुए प्रशिक्षण के बाद बीमार पड़े. जिन्हें इलाज नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पहले हुआ चुनाव वहां कोरोना के अधिक शिकार
प्रदेश के जिन जिलों में पंचायत चुनाव पहले चरण में हुए, वहां संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या अधिक है। इसमें अकेले प्रयागराज में ही 28 शिक्षक नहीं रहे, जबकि दूसरे चरण में चुनाव वाले प्रतापगढ़ जिले में अब तक 13 शिक्षकों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है। यहां के बीएसए ने दो दिन पहले जो सूची जारी की थी, उसमें 12 शिक्षकों के नाम शामिल थे, वह संख्या दो दिन बाद बढ़ गई है। फतेहपुर जिले में तीसरे चरण में चुनाव हुआ था।


यहां प्रशिक्षण एवं चुनाव के दौरान संक्रमण की वजह से दस शिक्षकों की मौत हो चुकी है। कौशाम्बी जिले में जहां शुक्रवार को मतदान होना है, वहां कोरोना की वजह से चार शिक्षकों की मौत हो चुकी है। भदोही में तीसरे चरण में चुनाव हुआ, यहां सात शिक्षक कोरोना संक्रमण की वजह से काल कवलित हो गए।  उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में अब तक 550 शिक्षकों का निधन हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed