फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona's sorcery angle: Corona infected woman used to go to exorcism, died

कोरोना का टोना-टोटका एंगल: झाड़फूंक कराने जाती थी कोरोना संक्रमित महिला, गई जान

Sat, 26 Jun 2021 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Jun 2021 12:53 AM IST
सार

  • कोरोना माता के नाम से मंदिर बनाकर पूजा करने के बाद सामने आया झाड़फूंक का नया एंगल, हर तरफ हो रही चर्चा
  • शुक्रवार को जांच में तीन नए पॉजिटिव मिले, 14 हुए संक्रमणमुक्त

विज्ञापन
Corona's sorcery angle: Corona infected woman used to go to exorcism, died
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को 12 दिन बाद एक 21 वर्षीया महिला की मौत हो गई। वह गंगापार इलाके की रहने वाली थी। मौके पर गई आरआरटी टीम की रिपोर्ट में बताया गया कि संक्रमित महिला पास के बाजार में झाड़फूक कराने जाती थी। मामले की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं संक्रमण से राहत भी मिली है। 24 घंटे में सिर्फ तीन लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 14 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। जिनमें चार को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने संक्रमित महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरआरटी टीम की रिपोर्ट में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि होम आइसोलेशन में रही महिला झांड़फूंक कराने पास के बाजार जाती थी। उन्होंने बताया कि गंगापार में कोटवा के पास रहने वाली महिला जिस बाजार में झाड़ फूंक कराने जाती थी, वहां उसके संपर्क में आए लोगों की कोविड जांच कराई जाएगी। साथ ही महिला के परिजनों की फिर से कोविड जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। साथ ही झाड़फूंक करने वाले की भी तलाश की जाएगी।

विज्ञापन


डॉ. तिवारी के मुताबिक शुक्रवार को 8353 लोगों ने कोरोना जांच कराई। करीब तीन महीने बाद एक बार फिर संक्रमितों की कम संख्या राहत देने वाली है। उन्होंने बताया कि कोरोना को मात देकर स्वस्थ वालों का प्रतिशत भी बढ़ रहा है। तीन संक्रमितों के मुकाबल 14 लोग स्वस्थ  हुए, जिनमें चार को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 10 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के दो और मरीज डिस्चार्ज

एलथ्री एसआरएन अस्पताल से शुक्रवार को ब्लैक फंगस संक्रमित दो और मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इससे पहले चार मरीजों को घर भेजा जा चुका है। सह प्रभारी कोरोना डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक शुक्रवार को दो मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद 14 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। सभी की हालत पहले से बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed