फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona infection unbridled: 213 new positives, two deaths, 615 active patients

कोरोना संक्रमण बेलगाम: 213 नए पॉजिटिव, दो मौत, 615 हुए एक्टिव मरीज 

Thu, 01 Apr 2021 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Corona infection unbridled: 213 new positives, two deaths, 615 active patients
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर साल भर बाद फिर डराने लगी है। बेलगाम हुआ संक्रमण खतरे का संकेत भी है। बुधवार को करीब डेड़ महीने बाद पांच हजार से अधिक 5149 लोगों की कोविड जांच की गई। उपचार के दौरान दो लोगों की मौत भी हुई। संक्रमण से हुई मौतों का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


होली के पहले तक जिन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी, उनमें लक्षण परिलक्षित नहीं थे। बुधवार को जांच कराने केंद्रों पर पहुंचे 70 फीसदी लोग सर्दी, जुकाम और  बुखार से पीड़ित रहे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ एके तिवारी के मुताबिक इनमें अधिकतर ऐसे लोग शामिल हैं जिनका हाल ही का यात्रा इतिहास रहा है, लेकिन वह जांच कराने से बचते रहे। पॉजिटिव पाए गए संक्रमित सेम्टोमैटिक हैं। वहीं दस फीसदी लोगों में सांस लेने की दिक्कत समेत अन्य परेशानियां हैं।

विज्ञापन

 

Corona infection unbridled: 213 new positives, two deaths, 615 active patients
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स

संक्रमितों में बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर कर्मचारी, इंजीनियर और अधिवक्ता भी
बुधवार को संक्रमित मिले लोगों में बैंक ऑफ  बड़ौदा टैगोर टाउन शाखा के मैनेजर, कर्मचारी, एक लोको पायलट, इंजीनियर और अधिवक्ता शामिल हैं। जिले के एक वरिष्ठ अफसर संक्रमण की आशंका से क्वारंटीन हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है या नहीं, इसकी पुष्टि करने को किसी भी विभाग के अफसर तैयार नहीं हैं। उन्हें हल्का जुकाम भर है, लेकिन उन्होंने जांच ही नहीं संक्रमण के बारे में पूरी गोपनीयता बरती है।

 

Corona infection unbridled: 213 new positives, two deaths, 615 active patients
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या पहुंची 414

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ एके तिवारी के मुताबिक जिले में बुधवार को हुई दो संक्रमितों की मौत के साथ अब तक 414 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को जिन दो लोगों की मौत बताई गई, उनमें मंगलवार शाम एसआरएन में हुई उस मौत को शामिल किया गया है जो वाराणसी से यहां आए थे। वहीं विभाग ने दस दिन पहले जारी मौत के आंकड़ों को संशोधित किया है। 20 मार्च तक जिले में 394 मौत का आंकड़ा था। जिसे पोर्टल पर अपडेट किया गया है। बताया गया कि प्रयागराज निवासी जिन संक्रमितों की दिल्ली, लखनऊ के अस्पतालों में मौत हुई, उन्हें आंकड़ों में शामिल कर पोर्टल पर मृत्यु संख्या दुरुस्त की गई है।

विज्ञापन

Corona infection unbridled: 213 new positives, two deaths, 615 active patients
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

72 से 338 हुए हॉट स्पाट, एक्टिव मरीज 83 से बढ़कर 615
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार बढ़ने के साथ हॉट स्पाट और एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। 20 मार्च को जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 72 हॉट स्पाट और 83 एक्टिव मरीज थे। सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक जिले में बुधवार को 338 हॉट स्पाट और एक्टिव मरीजों की संख्या 615 हो गई।


एसआएन अस्पताल में 80 संक्रमित भर्ती, 25 ने दी कोरोना को मात
सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक जिले के एलथ्री कोविड अस्पताल एसआरएन में बुधवार को 70 संक्रमितों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं देर रात दस और मरीज भर्ती किए गए। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ एसपी सिंह के मुताबिक कोविड वार्ड में करीब 60 डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है, जो शिफ्टवार मरीजों का उपचार कर रहे हैं। चार मरीज वेंटीलेटर और छह बाईपैप के सपोर्ट पर है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच स्वस्थ होने वालों की संख्या कुछ बढ़ी है। बुधवार को एसआरएन से छह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 19 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। रात में भर्ती किए गए अधिकतर मरीजों को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed