फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona infection relief, only 14 new positives, 41 healthy

कोरोना संक्रमण से राहत,  सिर्फ 14 नए पॉजिटिव, 41 हुए स्वस्थ

Wed, 13 Jan 2021 12:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Jan 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Corona infection relief, only 14 new positives, 41 healthy
corona virus - फोटो : social media
कोरोना संक्रमण से मंगलवार को बड़ी राहत मिली। करीब छह महीने बाद 24 घंटे में सिर्फ 14 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले आठ जुलाई को 15 संक्रमित पाए गए थे। संक्रमितों के लगभग तीन गुना लोग संक्रमणमुक्त भी हुए। लगातार चौथे दिन संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक जिले में मंगलवार को 5513 लोगों की कोविड जांच कराई गई। 14 लोगों को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 27 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। अब तक होम आइसोलेशन में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 21 हजार के पार 21028 हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 400 पर आ गई है। कुल 28774 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से 383 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल चार दिन से किसी संक्रमित की जान कोरोना संक्रमण से नहीं गई। उन्होंने बताया कि माघ मेला क्षेत्र में जांच और सक्रीनिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed