फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona infection reaches CMO office in Prayagraj, health workers in panic

प्रयागराज में सीएमओ दफ्तर तक पहुंचा कोरोना का संक्रमण, स्वास्थ्यकर्मी दहशत में

Mon, 18 May 2020 12:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 May 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Corona infection reaches CMO office in Prayagraj, health workers in panic
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सैदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात बाबू के पॉजिटिव आने पर संक्त्रस्मण का खतरा न केवल स्वास्थ्य केंद्र और उसे आसपास के इलाके बल्कि सीएमओ दफ्तर तक भी पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। कई फाइलों पर साइन कराने के लिए बाबू शनिवार को सीएमओ दफ्तर आया था। वह कई चिकित्साधिकारियों और कर्मचारियों के संपर्क में भी रहा। ऐसे में उसके पॉजिटिव आने की सूचना मिलने के बाद रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद दफ्तर खोलकर सैनिटाइज कराया गया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक बाबू बीते कई दिनों से लगातार सीएमओ दफ्तर आता रहा है। वह शनिवार को तो आया ही, इससे पहले भी वह कई दिनों से आ रहा था। दरअसल सैदाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन संबंधी सभी कामकाज उसी के जिम्मे हैं। उसका स्वाब सैंपल शुक्त्रस्वार को भेजा गया था। इसके बावजूद वह क्वारंटीन में रहने की बजाय लोगों में संपर्क में रहा।
विज्ञापन


इस दौरान उसने सीएमओ दफ्तर भी भी पांच-छह घंटे बिताए। विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि बाबू सीएमओ दफ्तर के कई कर्मचारियों के पास गया। उनके चैंबर में बैठा और उनके साथ चाय भी पी। शनिवार की रात जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की सूचना आई तो सीएमओ दफ्तर में काम करने वाले चिकित्साधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। रविवार को दिन में दफ्तर खोलकर बाहर और भीतर चिकित्साधिकारियों और कर्मचारियों के चैंबर को सैनिटाइज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Corona infection reaches CMO office in Prayagraj, health workers in panic
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सीएमओ दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों कहना है कि जब बाबू का सैंपल लिया गया था तो कैसे टहल रहा था। उसे कोरोना रिपोर्ट आने तक क्यों नहीं क्वारंटीन रखा गया है। जानकारों का कहना है कि यह लापरवाही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जब प्रोटोकॉल का पालन नहीं होगा तो क्या कहा जा सकता है। जिला कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ.ऋषि सहाय ने कहा कि सभी एहतियात बरते जा रहे और आवश्यक कार्यवाहियां की जा रही हैं।
 

मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को हटाए जाने की निंदा

प्रयागराज। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ने रविवार को सभा आयोजित कर मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को हटाने की निंदा की। सदस्यों ने कहा कि डॉ. गुप्ता ईमानदार एवं कर्मठ प्रधानाचार्य थे। सदस्यों ने अविलंब उन्हें फिर से प्रधानाचार्य के पद पर बहाल करने की मांग की। इस मौके पर एएमए अध्यक्ष डॉ. राधारानी घोष, सचिव डॉ. राजेश मौर्या और पीआरओ डॉ. अनूप चौहान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed