{"_id":"5ff7fa4a3b8e5850b87a8442","slug":"corona-infected-former-governor-kesrinath-tripathi-health-better-than-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का स्वास्थ्य पहले से बेहतर, एसजीपीजीआई लखनऊ में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का स्वास्थ्य पहले से बेहतर, एसजीपीजीआई लखनऊ में चल रहा इलाज
Fri, 08 Jan 2021 11:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
केशरीनाथ त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी का एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराने के बाद उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर बताया है। उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन भी ठीक है। उधर, समर्थक उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूजा पाठ करने में जुटे हैं।
एक जनवरी को उन्हें एसजीपीजीआई लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। तब से उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसके बाद इलाज में लगी टीम ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
वहीं, बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी को बृहस्पतिवार को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत पर एसआरएन अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी है।
31 दिसंबर को प्रो. जीसी त्रिपाठी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह होम आइसोलेशन में थे। उस वक्त हुई जांच और सीटी स्कैन में उन्हें मामूली रूप से संक्रमित पाया गया था। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत बताई तो तुरंत एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया। एमएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक प्रो. त्रिपाठी की सभी जांचों के साथ सीटी स्कैन भी कराया गया है। वह पहले से खुद को बेहतर महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि 30 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी कोरोना संक्रमित हो गए थे। हरारत (हल्का बुखार) की शिकायत पर उन्होंने एंटीजन जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।