फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona: Crisis on examination as well as admission in IVI

Corona: इविवि में प्रवेश के साथ परीक्षा पर भी संकट

Sat, 15 Jan 2022 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Corona: Crisis on examination as well as admission in IVI
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया स्थगित चल रही है। ऐसे में मौजूदा सत्र में प्रथम वर्ष और प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी प्रभावित होंगी। इविवि प्रशासन के सामने एक बार फिर सत्र को पटरी पर लाना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन



कोविड के कारण सत्र पहले से ही पिछड़ चुका है। प्रवेश परीक्षा इस बार विलंब से आयोजित की गई थी। दिसंबर में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर लेने का लक्ष्य था, ताकि जनवरी से नए सत्र 2021-22 के तहत स्नातक प्रथम वर्ष एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन शुरू किया जा सके। इविवि प्रशासन ने स्नातक की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने का निर्णय भी ले लिया था, लेकिन कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के कारण नए साल में विश्वविद्यालय खुला ही नहीं और सभी कक्षाएं भी ऑनलाइन कर दी गईं।
विज्ञापन



वहीं, स्नातक प्रथम वर्ष और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया स्थगित हो जाने के कारण प्रथम वर्ष एवं प्रथम सेमेस्टर की ऑनलाइन कक्षाएं भी शुरू नहीं हो सकीं हैं। परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं फरवरी में प्रस्तावित हैं। वहीं, प्रवेश प्रक्रिया जनरी के अंत तक पूरी होने के आसार हैं। ऐसे में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं विलंब से आयोजित की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगर संक्रमण तेजी से बढ़ता रहा, तो विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया और अधिक पिछड़ जाएगी, जिसका सीधा असर आगामी वार्षिक परीक्षा पर भी पड़ेगा। स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा में भी इस बार काफी विलंब होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed