प्रयागराज में मुंबई से आ रहे कोरोना संक्रमित, जंक्शन और एयरपोर्ट पर जांच हुई तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में कोरोना संक्रमण का प्रसार प्रयागराज पहुंच रहा है, लेकिन वहां से वाया ट्रेन यहां आने वाले यात्रियों की कोविड जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। एयरपोर्ट पर पिछले 48 घंटे में मुंबई से आने वाले तीन विमान यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एयरपोर्ट पर जांच को चार टीमें तैनात हैं। वहीं तमाम प्रयास के बाद जंक्शन पर शुक्रवार को किसी तरह कोविड जांच शुरू हुई। वहीं अभी छिवकी रेलवे स्टेशन पर कोविड जांच की कोई व्यवस्था नहीं है, जबकि मुबंई से आने वाली अधिकतर यात्री ट्रेनें वाया छिंवकी होकर गुजरती हैं। मुंबई से आने वालों की कोविड जांच में ढिलाई भारी पड़ सकती है।
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार कम होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी कि मुंबई सहित कई राज्यों में कोरोना मरीज बढ़ने की खबर ने चिंता बढ़ा दी। अफसरों ने कोरोना काल के दौरान बम्हरौली एयरपोर्ट पर तो कोविड स्क्रीनिंग और जांच की व्यवस्था जारी रखी, लेकिन रेलवे स्टेशनों पर प्रवासियों की जांच के बाद स्कैनिंग भी बंद कर दी गई।
एयरपोर्ट पर मुंबई से आने वाले विमान यात्री की विशेष जांच
बम्हरौली एयरपोर्ट पर कोविड जांच के लिए फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने चार टीमें लगाई हैं। मुंबई में संक्रमितों की संख्या बढ़ी तो यहां अलर्ट घोषित किया गया। बुधवार को मुंबई की फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे दो यात्रियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बृहस्पतिवार को मुंबई से कोई यात्री संक्रमित नहीं मिला पर बंगलूरू से आए एक विमान यात्री की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई।