फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Corona: Chain of infection breaking, after 90 days only 12 new corona positives, 32 recovered

Corona: टूट रही संक्रमण की चेन, 90 दिन बाद सिर्फ 12 नए कोरोना पॉजिटिव, 32 हुुए स्वस्थ

Sat, 12 Jun 2021 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Jun 2021 01:00 AM IST
सार

  • 7919 लोगों ने कराई कोविड जांच, एसआरएन अस्पताल में सिर्फ 12 संक्रमित भर्ती

विज्ञापन
Corona: Chain of infection breaking, after 90 days only 12 new corona positives, 32 recovered
कोरोना टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या में गिरावट का क्रम जारी है। शुक्रवार को करीब 90 दिन बाद 24 घंटे में सिर्फ 12 नए कोरोना संक्रमित मिले। इन लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले 19 मार्च को दस संक्रमित मिले थे फिर पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ते क्रम में ही दर्ज की गई। वहीं 32 लोगों ने कोरोना को मात दी। किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। 

विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक जिले में शुक्रवार को 7919 लोगों की कोविड जांच की गई। जिस क्रम में जांच की जा रही उस अनुपात में संक्रमितों की कम संख्या राहत देने वाली है। उन्होंने बताया कि संक्रमण प्रसार की दर न्यूनतम स्तर पर आ रही है। जिले में कोरोना संक्रमण प्रसार की चेन टूट रही है। लोग जागरूक रहे और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करेंगे तो संक्रमण से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


डॉ. सहाय के मुताबिक कोरोना को मात देने वालों का प्रतिशत संक्रमितों से तीन गुना ज्यादा है। शुक्रवार को 32 लोग स्वस्थ हुए। इनमें दो लोगों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 30 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा कर लिया। राहत की बात यह रही कि जिले में संक्रमितों की जान गंवाने वालों की संख्या पर विराम लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर समेत 9859 लोगों ने कराया टीकाकरण 
प्रयागराज। जिले में शुक्रवार को कमिश्नर संजय गोयल समेत 9859 लोगों ने कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई। कमिश्नर ने मेडिकल कॉलेज केंद्र पर टीकाकरण कराया। मौके पर प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय, केंद्र प्रभारी डॉ. उत्सव सिंह आदि मौजूद रहे। कमिश्नर संजय गोयल ने टीकाकरण कराने के बाद कहा कि संक्रमण से बचाव को वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी जरूरी है। हमें टीकाकरण कराकर लोगों को इसके लिए प्रेरित करना है। यह राष्ट्र और समाजहित का काम है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक वर्क प्लेस टीकाकरण अभियान के तहत छह स्थानों पर वैक्सीन की डोज लगाई गई। शनिवार को भी निर्धारित केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed