फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cooperate in the construction of Ram temple Rambkton

राम मंदिर निर्माण में रामभक्तों का हो सहयोग

Wed, 03 Feb 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Wed, 03 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन

राजनीति के कारण ही मंदिर निर्माण मुद्दा शिथिल हो गया है। इसलिए अयोध्या स्थित रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण में सभी रामभक्तों का सहयोग लिया जाएगा। यह बातें मंगलवार को संगमनोज अक्षयवट मार्ग स्थित गंगा सेना के शिविर में ज्योतिष एवं द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहीं। 

विज्ञापन

गंगा सेना प्रमुख योगगुरु स्वामी आनंद गिरि को आशीर्वाद देने पहुंचे शंकराचार्य ने कहा कि हमें राममंदिर निर्माण के लिए भूमि मांगने की आवश्यकता नहीं है। रामजन्म भूमि पर न्यायालय का भी निर्णय आ चुका है और जन्म भूमि पर  राम मंदिर का निर्माण किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गंगा यमुना अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर डुबकी लगाने में किसी प्रकार का बंधन नहीं है उसी प्रकार ही अयोध्या में राममंदिर के लिए कोई बंधन न हो।

विज्ञापन

शंकराचार्य ने स्पष्ट कहा कि सनातन धर्म से संबंधित सभी मसले शंकराचार्य, धर्माचार्य, संत महात्माओं द्वारा तय किए जाने चाहिए। राम मंदिर का निर्माण रामालय ट्रस्ट ही मंदिर निर्माण कराएगा। जिसमें सनातन धर्म के सभी संतों महात्माओं एवं रामभक्तों का सहयोग लिया जाएगा। शंकराचार्य ने त्रिवेणी मार्ग स्थित अपने शिविर में भी भक्तों को संबोधित किया। जय सिया राम के घोष से पंडाल गूंजता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed