{"_id":"664dc48730110886890344a2","slug":"cook-beaten-up-for-not-serving-roasted-chicken-at-wedding-ceremony-pistol-put-on-his-temple-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : शादी समारोह में रोस्टेड चिकन न देने पर बावर्ची को पीटा, कनपटी पर लगाई पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : शादी समारोह में रोस्टेड चिकन न देने पर बावर्ची को पीटा, कनपटी पर लगाई पिस्टल
Wed, 22 May 2024 03:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 May 2024 03:40 PM IST
सार
इस वारदात के बाद शादी समारोह में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना गेस्ट हाउस में लगे सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
झूंसी थाना क्षेत्र के मलावा खुर्द गांव में सोमवार को एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान रोस्टेड चिकन न देने पर दबंगों ने खाना बनाने वाले बावर्ची की जमकर पिटाई की। आरोप है कि इस दौरान एक ने बावर्ची पर पिस्टल भी तान दी थी। उसने गोली चलाने का भी प्रयास किया, लेकिन फॉयर नहीं हुआ। अन्यथा बड़ी वारदात से इन्कार नहीं किया जा सकता था। भुक्तभोगी ने तहरीर मंगलवार को झूंसी पुलिस काे दी, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।
विज्ञापन
इस वारदात के बाद शादी समारोह में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना गेस्ट हाउस में लगे सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मलावा खुर्द गांव निवासी चांद बाबू बावर्ची है। वहां एक गेस्ट हाउस में सोमवार को शादी समारोह था। चांद बाबू उसी में खाना बनाने गया था। इस समारोह में एक दबंग युवक अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और रोस्टेड चिकन मांगने लगा। चांद बाबू ने बताया कि रोस्टेड चिकन खत्म हो गया है तो वह गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ी तो दबंग युवक अपने साथियों से मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
चांद बाबू की जमकर पिटाई की गई। आरोप है कि दबंगों में से एक युवक ने पिस्टल निकाली और चांदबाबू की कनपटी पर सटाकर गोली चलाई, लेकिन मिस फॉयर हो गया। इससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। लोगों के विरोध पर आरोपी दबंग वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मंगलवार की देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। एसओ झूंसी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है।