फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Controversy over length in constable recruitment

कांस्टेबल भर्ती में लंबाई पर विवाद

Thu, 23 Jan 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Controversy over length in constable recruitment
Controversy over length in constable recruitment
कांस्टेबल भर्ती में लंबाई पर विवाद, जवाब तलब
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 के अभ्यर्थी की लंबाई को लेकर उठे विवाद पर पुलिस भर्ती बोर्ड और प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया है। दिलीप कुमार गुप्ता की याचिका पर न्यायमूर्ति जे जे मुनीर सुनवाई कर रहे हैं।

याची के अधिवक्ता अनिल सिंह बिसेन का कहना था कि याची 2018 की कांस्टेबल भर्ती में शामिल हुआ। सभी परीक्षाएं पास करने के बाद मेडिकल फिटनेस में उसकी लंबाई 166 सेंटीमीटर नापी गई जोकि तय मानक से कम है। जबकि याची 2013 की कांस्टेबल भर्ती में भी शामिल हुआ था, वहां जांच में उसकी ऊंचाई 168 सेंटीमीटर नापी गई थी जो तय मानक के अनुरूप है और भर्ती होने के लिए उपयुक्त है। याची का कहना था कि उसकी लंबाई नापने में मानक के उपकरणों का प्रयोग नहीं किया गया। इस वजह से दो अलग-अलग जांचों में लंबाई में अंतर आया है। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस भर्ती बोर्ड को तीन फरवरी तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed