फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Controversy over falling banner in protest against Pulwama attack at Prayagraj

पुलवामा हमले के विरोध में लगा बैनर गिरने पर विवाद, तनाव

Tue, 19 Feb 2019 02:55 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 19 Feb 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
Controversy over falling banner in protest against Pulwama attack at Prayagraj
खुल्दाबाद मस्जिद के बाहर जमा लोग

प्रयागराज की खुल्दाबाद सब्जीमंडी में पुलवामा हमले के विरोध में लगाया गया बैनर गिर जाने पर सोमवार रात बवाल हो गया। आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकाल रहे युवकों ने बैनर जान बूझकर गिराए जाने का आरोप लगाते हुए धर्मस्थल के सामने जाम लगा दिया। जिसके बाद वहां दोनों ओर से पत्थर चलाए गए। सूचना पर कई थानों की फोर्स लेकर एसपी सिटी पहुंचे तब जाकर मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन


खुल्दाबाद सब्जी मंडी के पास पुलवामा हमले के विरोध में बैनर लगाया गया था। बैनर की डोरी पास ही स्थित धर्मस्थल की दीवार के सहारे बांधी गई थी। सोमवार शाम यहां शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जुलूस निकाला गया। रात करीब 11.30 बजे लोगों ने देखा कि बैनर नीचे गिरा पड़ा है। इससे जुलूस निकाल रहे युवक आक्रोशित हो उठे। 
विज्ञापन


उन्होंने यह आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि डोरी धर्मस्थल के भीतर बैठे एक व्यक्ति ने काटी है। उन्होंने धर्मस्थल के सामने ही जाम लगा दिया। इसके बाद धर्मस्थल के भीतर मौजूद लोगों व जुलूस में शामिल कुछ युवकों में नोकझोंक शुरू हो गई दोनों ओर से पत्थर भी चलाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों की संख्या ज्यादा देख धर्मस्थल के भीतर मौजूद लोगों ने खुद को भीतर ही बंद कर लिया। सूचना पर एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव कई थाने की फोर्स लेकर पहुंचे और किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया। साथ ही धर्मस्थल के भीतर मौजूद एक कर्मचारी को भीड़ से बचाकर अपने साथ ले गए तब जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए। 


गलतफहमी के चलते दोनों पक्ष आमने-सामने हुए थे। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया। एहतियातन धर्मस्थल के भीतर मौजूद एक व्यक्ति को सुरक्षित अपने साथ लाया गया है। तनाव जैसी कोई बात नहीं है। -बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed