फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contractor including father-brother arrested in lynching

प्रयागराज : पीट-पीटकर हत्या में पिता-भाई समेत ठेेकेदार गिरफ्तार, बेनीगंज में एक दिन पहले हुई थी घटना

Wed, 12 Oct 2022 10:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 10:49 PM IST
सार

पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों को चिह्नित कर लिया था। जांच पड़ताल में कुछ अन्य सबूत भी मिले, जिनसे स्पष्ट हो गया कि घटना में ठेकेदार पुष्पेंद्र, उसका भाई सत्येंद्र, पिता जगदीश प्रसाद, ड्राइवर लवकुश और दोस्त दिलीप शामिल थे। 

विज्ञापन
Contractor including father-brother arrested in lynching
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खुल्दाबाद के बेनीगंज में चोरी के शक में पीट-पीटकर गप्पू उर्फ जहीर (24) की हत्या के मामले का बुधवार को खुलासा हो गया। पुलिस ने बिजली ठेकेदार पुष्पेंद्र शुक्ला को उसके भाई व 80 वर्षीय पिता समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके ड्राइवर व एक दोस्त की तलाश चल रही है। पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों को चिह्नित कर लिया था। जांच पड़ताल में कुछ अन्य सबूत भी मिले, जिनसे स्पष्ट हो गया कि घटना में ठेकेदार पुष्पेंद्र, उसका भाई सत्येंद्र, पिता जगदीश प्रसाद, ड्राइवर लवकुश और दोस्त दिलीप शामिल थे। 

विज्ञापन



इसके बाद तीनों को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ व हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक पाइप को बरामद करने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी संतोष कुमार मीणा के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बेनीगंज बाबा मार्केट के पास स्थित घर के बगल ही उनका खाली प्लॉट है जिसमें गोदाम बना रखा है। 
विज्ञापन



इसमें गाय के साथ ही विद्युत तार व उपकरण रखे हैं। पिछले कई दिनों से यहां चोरी हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया था। 10 अक्तूबर की रात में फुटेेज में दो लोग चोरी करते दिखे। इस पर उन्हें पकड़ लिया गया और गुस्से में जमकर पिटाई की गई। बाद में पता चला कि इसमें एक की मौत हो गई। एसपी सिटी ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक पाइप-डंडों से किया था ताबड़तोड़ वार
घटनास्थल के पास लगे कैमरे की फुटेज से पता चला कि हमलावरों ने प्लास्टिक पाइप व डंडों से ताबड़तोड़ वार कर युवक को मौत के घाट उतारा था। फुटेज में पांचों लोग दोनों को घेरकर पिटाई करते दिख रहे हैं। खास बात यह कि इसमें 80 वर्षीय आरोपी जगदीश प्रसाद भी शामिल था। बेतहाशा पिटाई से दोनों युवक मरणासन्न होकर जमीन पर गिरे तब जाकर हमलावर रुके। इसके बाद पुष्पेंद्र अपने ड्राइवर संग मिलकर बेसुध पड़े गप्पू को घसीटकर 100 मीटर दूर फेंक आता है।

मुन्ना का इलाज जारी
उधर पिटाई से घायल मुन्ना का एसआरएन अस्पताल में इलाज जारी है। पिटाई में उसे भी गंभीर चोट आई है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed