फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Contact NE huge commotion of people to revolution

पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति के यात्रियों का भारी हंगामा

Fri, 13 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 13 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली गाड़ी 12502 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के यात्रियों ने बृहस्पतिवार की रात इलाहाबाद जंक्शन पर भारी हंगामा काटा। रास्ते में मारपीट का आरोप लगा रहे यात्रियों ने जंक्शन पर जीआरपी इंस्पेक्टर समेत आरपीएफ के सिपाहियों पर हमला बोल दिया। प्लेटफार्म पर इंस्पेक्टर और सिपाहियों को दौड़ाकर मारा पीटा। संख्या बल में कम होने के कारण कई सिपाही मौके से भाग खड़े हुए। बाद में कई थानों की फोर्स प्लेटफार्म पर पहुंची और लाठी चार्ज कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद यात्रियों को कोचों में घुसाकर ट्रेन को रात 10.51 बजे रवाना किया जा सका। नई दिल्ली से कूच बिहार के लिए पूरी ट्रेन में कब्जा कर सवार यात्री जंतर-मंतर पर धरना देकर लौट रहे थे। सभी कूचबिहार को राज्य का दर्जा देने की मांग लेकर दिल्ली गए थे। पीला गमछा और गले में ‘चलो दिल्ली दरबार राज्य होगा कूच बिहार’ लिखा कार्ड टांगे थे। इसमें लड़कों के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी रहे। यात्रियों ने आरोप लगाया कि रास्ते में उन्हें पुलिस वालों ने जबरन मारा-पीटा। महिलाओं को भी पुलिस ने पीटा।
विज्ञापन


बताते हैं कि फतेहपुर में एसी-3 कोच में दो दर्जन से ज्यादा छात्र घुस गए। इसे लेकर यात्रियों से झगड़ा हुआ। यात्रियों ने कोच कंडक्टर को बुरी तरह पीट दिया। घटना की सूचना जंक्शन पहुंची तो हंगामे की आशंका होने के कारण जीआरपी इंस्पेक्टर वशिष्ठ यादव समेत बड़ी संख्या में जीआरपी और आरपीएफ के सिपाही पहुंचे। छह नंबर प्लेटफार्म पर 13.50 घंटे की देरी से ट्रेन रुकी। जीआरपी इंस्पेक्टर ने एसी कोच के यात्रियों को उतारकर आगे के कोचों में बैठाने की कोशिश की। इस दौरान यात्रियों से विवाद हुआ तो सिपाहियों ने यात्रियों को पीट दिया। मारपीट में एक यात्री के हाथ की उंगलियां फट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साए यात्रियों ने फोर्स पर ही धावा बोल दिया। दूसरे ट्रैक से पत्थर उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद प्लेटफार्म पर वर्दी में जो दिखा, यात्रियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारा। आनंद विहार-कोलकाता एक्सप्रेस से उतरे सेना के एक जवान को भी दौड़ा लिया। प्लेटफार्म पर धरना देकर प्रदर्शन भी किया। सूचना पर आईजी जीआरपी, डीआईजी आरपीएफ समेत बड़ी संख्या में फोर्स पहुंची। इसके बाद फोर्स ने यात्रियों पर लाठी चार्ज किया। करीब घंटे पर प्लेटफार्म पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed