फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   construction work of the six-lane bridge will pick up speed again, the work was stopped due to floods in Ganga

Prayagraj : फिर से रफ्तार पकड़ेगा सिक्सलेन पुल का निर्माण कार्य, गंगा में बाढ़ के चलते रोक दिया गया था काम

Mon, 18 Aug 2025 06:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 06:59 PM IST
सार

बाढ़ का पानी घटने के बाद एक बार फिर से फाफामऊ सिक्सलेन पुल का काम शुरू होने जा रहा है। डेढ़ महीने के लम्बे इंतजार के बाद पुल का निर्माण कार्य एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है।

विज्ञापन
construction work of the six-lane bridge will pick up speed again, the work was stopped due to floods in Ganga
फाफामऊ में बन रहा गंगा पर पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाढ़ का पानी घटने के बाद एक बार फिर से फाफामऊ सिक्सलेन पुल का काम शुरू होने जा रहा है। डेढ़ महीने के लम्बे इंतजार के बाद पुल का निर्माण कार्य एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। इसी कड़ी में सोमवार को पुल के नीचे सर्विसलेन से पानी हटाने का काम किया गया।

विज्ञापन

गंगा नदी पर स्टेनली रोड से मलाक हरहर तक बन रहे सिक्सलेन पुल का काम बाढ़ आने की वजह से लम्बे समय से रुका हुआ था। वहीं पानी घटते ही सर्विस लेन से पानी हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। लगभग 10 किमी लंबाई वाले इस पुल की लागत कुल 1948 करोड़ रुपए है। इस पुल का निर्माण कार्य 16 फरवरी 2021 से शुरू हुआ था।

विज्ञापन


इसके बाद से तमाम प्रकार की रुकावटों के बाद पुल का निर्माण कार्य प्रभावित होता रहा। जिसकी वजह से जहां पुल का निर्माण कार्य महाकुंभ से पहले पूरा होना था, वह मार्च 2026 तक पहुंच गया। वहीं इस साल लगभग तीन बार गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी होने की वजह से पुल का काम जुलाई महीने से रोकना पड़ गया। फिलहाल पुल का काम 80 फीसदी पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा के जल स्तर में बढ़ोत्तरी की वजह से सर्विस लेन में पानी भर गया था। जिसके चलते काम को रोकना पड़ गया। वहीं अब पानी घटने के साथ एक बार फिर से काम शुरू करने की तैयारी है। - सुनील सिंघला, एमडी, एसपी सिंघला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed