{"_id":"69b70d885255e516c60d346f","slug":"construction-work-of-the-bridge-on-bundela-nala-begins-allahabad-news-c-407-1-nan1010-12341-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बुंदेला नाला पर पुल का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बुंदेला नाला पर पुल का निर्माण कार्य शुरू
Mon, 16 Mar 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
लालापुर के प्रतापपुर गांव स्थित बुन्देला नाला पर बन रहा पुल
। क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के बुंदेला नाला पर पक्का पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पुल निर्माण से चित्रकूट के मऊ तहसील और प्रयागराज के बारा तहसील क्षेत्र के तराई इलाके के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
लालापुर के प्रतापपुर गांव स्थित बुन्देला नाला पर पुल नहीं होने से छोटे वाहन के अलावा बढ़े भार वाहन इस नाला को पार नहीं कर पाते थे, जिससे तराई इलाके के ग्रामीण पचास किलोमीटर घूम कर मऊ चित्रकूट के रास्ते वाहनों को लेकर जाते थे।
ग्रामीणों ने विधायक बारा डाॅ. वाचस्पति से पक्का पुल निर्माण किए जाने की मांग की थी। इसके बाद विधायक ने सदन में लालापुर क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में तीन जिलों को जोड़ने वाले बुंदेला नाला पर पुल के निर्माण की मांग उठाई थी। प्रधान दीपेश मिश्र, आर्यन निषाद, लालू महराज, राघवेंद्र शुक्ल, मुनकेश कुमार ने बताया की बुंदेला नाला पर पुल का निर्माण होने से एक दर्जन से अधिक गांव के लगभग अस्सी हजार लोगों को सहूलियत मिलेगी। पुल बनने से बरसात के समय भी मरीजों के लिए एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी।