फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Constable Recruitment: Search for the leader of Solver gang, eight members sent to jail

सिपाही भर्ती : सॉल्वर गिरोह के सरगना की तलाश, आठ सदस्य भेजे गए जेल

Sun, 18 Feb 2024 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 08:24 PM IST
सार

कैंट में एसटीएफ ने एक दिन पहले सॉल्वर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था। आठ लाख में अभ्यर्थियों को भर्ती में चयनित कराने का ठेका लेने वाले इस गिरोह ने पेपर आउट कराकर नकल कराने का ठेका लिया था।

विज्ञापन
Constable Recruitment: Search for the leader of Solver gang, eight members sent to jail
फर्जी रेलवे भर्ती गिरोह का सरगना मुंबई में गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़े गए सॉल्वर गिराेह के छह सदस्यों समेत आठ लोग रविवार को जेल भेज दिए गए। इनमें कैंट में पकड़े गए गिरोह के अलावा कर्नलगंज व फाफामऊ में दूसरे की जगह परीक्षा देते गिरफ्तार किए गए सॉल्वर शामिल हैं।

विज्ञापन

कैंट में एसटीएफ ने एक दिन पहले सॉल्वर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था। आठ लाख में अभ्यर्थियों को भर्ती में चयनित कराने का ठेका लेने वाले इस गिरोह ने पेपर आउट कराकर नकल कराने का ठेका लिया था।

विज्ञापन


हालांकि, प्रश्नपत्र आउट कराने से पहले ही उन्हें दबोच लिया गया था।गैंग के सरगना समेत दो सदस्य फरार हैं, जिनका दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चला। इनमें संदीप तिवारी निवासी उलडा, थाना नवाबगंज है और आदित्य पांडेय उर्फ बब्लू हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में गिरोह के सदस्याें ने बताया है कि संदीप और आदित्य ही प्रश्नपत्र का इंतजाम करने वाले थे। कैंट इंस्पेक्टर सुनील कनौजिया ने बताया कि गिरोह के सदस्यों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एक दिन पहले कर्नलगंज के बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज में पकड़े गए सॉल्वर रमण कुमार निवासी मुधबनी बिहार और फाफामऊ के आरपी इंटर कॉलेज रंगपूरा में पकड़े गए सॉल्वर संदीप कुमार पुत्र रामजी निवासी वजीराबाद मदर डेयरी न्यू दिल्ली, दूसरा पता कुमहरत वजीरगंज गया बिहार को भी जेल भेजा गया। दोनों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह रुपयों के लालच में दूसरे की जगह परीक्षा देने को तैयार हुए थे।

रमण कुमार मूल अभ्यर्थी मुकेश सोनी निवासी बड़ी मदारी मऊआइमा और संदीप मूल अभ्यर्थी राम कुमार निवासी अब्दलपुर खास थाना सोरांव के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया था। कर्नलगंज इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह व फाफामऊ एसओ शांतनु चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फर्जीवाड़े में शामिल अभ्यर्थियों की तलाश की जा रही है।

इन्हें भेजा गया जेल

1-आशीष कुमार निवासी लोशनापुर फूलपुर, जनपद प्रतापगढ़।

2-अशोक कुमार निवासी लोशनापुर फूलपुर मौरी, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ ।

3- रोहित पुत्र राजेश कुमार निवासी पैशर्मापुर, थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़

4- कबीर पुत्र शिवदानी सरोज निवासी सिंघापुर, थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़

5- आशीष सरोज पुत्र सेवक निवासी फूलपुर मौरी, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़

6-गुलशन पुत्र आशाराम निवासी पैशर्मापुर, थाना बाघराय, प्रतापगढ़।

7-रमण कुमार निवासी मुधबनी बिहार

8- संदीप कुमार निवासी कुमहरत वजीरगंज गया बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed