फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Constable Harassment by making obscene video Orissa resident victim alleges

Prayagraj : सिपाही ने अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म, उड़ीसा निवासी पीड़िता ने लगाए आरोप

Sat, 14 Jan 2023 04:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 04:34 AM IST
सार

आरोप है कि 19 नवंबर को सिपाही ने उसे अपना व कुछ अन्य लोगों का बीमा कराने के लिए अयोध्या बुलाया। तब वह वहां ड्यूटी के लिए प्रयागराज से आया था। आरोप है कि रात में वह उसे बहाने से अशर्फी चौराहे के पास स्थित होटल में ले गया।

विज्ञापन
Constable Harassment  by making obscene video Orissa resident victim alleges
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

खीरी थाने में तैनात सिपाही पर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। उड़ीसा की रहने वाली युवती ने शुक्रवार को एसीपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी। मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। भुक्तभोगी महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि वह कटक, उड़ीसा की रहने वाली है और नेटवर्किंग कंपनी व लाइफ इंश्योरेंस का काम करती है। कंपनी के काम से वह अक्सर उड़ीसा से बाहर आया जाया करती है। इसी दौरान एक दिन खीरी थाने में तैनात सिपाही की उससे ट्रेन में मुुलाकात हुई। 

विज्ञापन


इस दौरान उसने पॉलिसी लेने की इच्छा जताई और इस तरह से नंबर का आदान-प्रदान हुआ। आरोप है कि 19 नवंबर को सिपाही ने उसे अपना व कुछ अन्य लोगों का बीमा कराने के लिए अयोध्या बुलाया। तब वह वहां ड्यूटी के लिए प्रयागराज से आया था। 

विज्ञापन

आरोप है कि रात में वह उसे बहाने से अशर्फी चौराहे के पास स्थित होटल में ले गया। वहां उसने कुछ खाने-पीने को दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गई। बाद में होश में आने पर सिपाही को अपने बिस्तर पर देखा। पूछने पर सिपाही ने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाया और कहा कि मैंने तुम्हारा वीडियो बना लिया है। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। 

महिला का कहना है कि होटल से किसी तरह भागकर उसने अयोध्या के पुलिस अफसरों से संपर्क किया जिन्होंने कहा कि आरोपी प्रयागराज में तैनात है, ऐसे में वहीं शिकायत करो।
इसके बाद शुक्रवार को उसने एडिशनल सीपी आकाश कुलहरि से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी व उसका पिता जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 

शिकायत मिली है जिस पर संबंधित एसीपी को जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आकाश कुलहरि, एडिशनल सीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed