फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congressmen protest against citizenship amendment bill

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Thu, 12 Dec 2019 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against citizenship amendment bill
फलमंडी के समीप एनआरसी कैब की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाते एआईएमआईएम कार्यकर्ता। - फोटो : PRATAPGARH
राज्यसभा में पेश नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर भाजपा पर देश को बांटने का आरोप लगाया है। कचहरी में धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन

कचहरी में धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि भारत की जड़ों में गौरवशाली इतिहास, एकता और समानता निहित है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक लागू होने से संविधान की मूल भावना को नष्ट होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 में स्पष्ट है कि विदेशी या भारतीय नागरिक को विधि के साथ समक्ष समता से या विधियों के समान संरक्षण से वंचित नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

लेकिन भाजपा मूल भावना के विपरीत संशोधन बिल पेश करके देश को बांटना चाहती है। इस मौके पर सूर्यप्रकाश शुक्ल, यमुना शंकर पांडेय, लालमणि, कपिल द्विवेद्वी, वीके सिंह, विजयशंकर तिवारी, नीरज तिवारी, सुभाष तिवारी, देवीशंकर पांडेय, इंद्राकर मिश्र, मकरंद शुक्ल आदि मौजूद रहे। इधर, एआईएमआईएम के पदाधिकारियों ने फलमंडी गेट के सामने नागरिकता संशोधन विधेयक की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाईं। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कचहरी में एनआरसी कैब की प्रतीकात्मक प्रतियों को जलाते अधिवक्ता।

कचहरी में एनआरसी कैब की प्रतीकात्मक प्रतियों को जलाते अधिवक्ता।- फोटो : PRATAPGARH

अम्बेडकर चौराहे पर एनआरसी कैब का प्रतीकात्मक प्रतियां जलाते कांग्रेसी।

अम्बेडकर चौराहे पर एनआरसी कैब का प्रतीकात्मक प्रतियां जलाते कांग्रेसी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed