{"_id":"5df14efe8ebc3e87e86b174b","slug":"congressmen-broke-bangles-in-protest-against-citizenship-bill-allahabad-news-ald2626999103","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता बि के विरोध में तोड़ी चूड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता बि के विरोध में तोड़ी चूड़ियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ बुधवार को सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने चूड़ियां तोड़कर नागरिकता बिल की प्रतियां जलाईं।
पीसीसी सदस्य मुकुंद तिवारी और शहर अध्यक्ष नफीस अनवर का कहना था कि यह बिल देश विरोधी है। इससे देश की एकता-अखंडता प्रभावित होने का खतरा है। कांग्रेस नेता आब्दी इलाहाबादी का कहना था कि यह बिल देश को खंडित करने तथा आपसी सौहार्द को समाप्त करने वाला है।
प्रदर्शन करने वालों में हसीब अहमद, अनिल पांडेय, संजय श्रीवास्तव, राजेश राकेश, मकसूद रिजवी, शकील अहमद, दीपचंद्र शर्मा, महेश त्रिपाठी, तसलीमुद्दीन, सुशील तिवारी, विनय दुबे,अशोक सिहं, महेश त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, संजय कृष्ण श्रीवास्तव, नागेंद्र मिश्र, बब्लू सिब्तैन, इरशादुल्ला, शकील अहमद शामिल थे।
विज्ञापन
दिल्ली की भारत बचाओ रैली में ताकत झोंकने में जुटे कांग्रेसी
दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में ताकत झोंकने के लिए कार्यकर्ता जुट गए हैं। जिले व महानगर के हर नेता को कम से कम 10 कार्यकर्ता के साथ दिल्ली पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने सभी 21 ब्लाकों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है। इसके लिए जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया गया है। किशोर वार्ष्णेय इस कंट्रोल रूम के प्रभारी बनाए गए हैं। संतोष मिश्रा, रामजी विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव, राजेश राकेश उनका सहयोग करेंगे। प्रयागराज, शिवगंगा व हमसफर ट्रेनों से कांग्रेसियों को दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जा रही है।