फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congressman arrested for taking out on foot march in protest against inflation

महंगाई के विरोध में पैदल मार्च निकालने पहुंचने कांग्रेसी गिरफ्तार

Tue, 13 Jul 2021 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 13 Jul 2021 12:48 AM IST
सार

  • करछना थाने ले जाया गया, शाम को निजी मुचलके पर छोड़ा गया

विज्ञापन
Congressman arrested for taking out on foot march in protest against inflation
prayagraj news : महंगाई के विरोध में पैदल मार्च निकालते कांग्रेसियों को गिरफ्तार करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

विस्तार

महंगाई के विरोध मेें राज्यव्यापी 10 दिवसीय आंदोलन के तहत सोमवार को नए यमुना पुल से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालने पहुंचे कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से उन्हें करछना थाने ले जाकर घंटों बैठाए रखा गया। इसके बाद शाम को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक आंदोलन को असफल बनाने के उद्देश्य से कुछ नेताओं की गिरफ्तारी के लिए रात में उनके घरों पर दबिश दी गई, लेकिन पुलिस की यह रणनीति उन्होंने विफल कर दी। 

विज्ञापन


कांग्रेसियों ने रविवार को बैठक कर सोमवार को यमुना नए पुल पर 11.30 बजे एकत्र होकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया था। इसको देखते पुलिस सक्रिय हो गई। उसने रात से ही सभी कांग्रेस नेताओं की लोकशन लेनी शुरू की और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पुलिस के बार-बार फोन आने से उन्होंने अपने फोन स्विच ऑफ कर दिए। उधर, पुलिस ने सोमवार की सुबह से ही यमुना पुल को छावनी में तब्दील कर दिया। इससे कांग्रेसी एक-एक कर नैनी टोल प्लाजा सहित लैप्रोसी चौराहे के पास पहुंचकर एकत्र हो गए और वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन

Congressman arrested for taking out on foot march in protest against inflation
prayagraj news : महंगाई के विरोध में पैदल मार्च निकालते कांग्रेसियों को गिरफ्तार करती पुलिस। - फोटो : prayagraj
इसी दौरान उनके पास पुलिस पहुंच गई और वहां मौजूद कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर करछना थाने भेज दिया। गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कांग्रेसियों के एक गुट के गिरफ्तार होने के बाद दूसरा और तीसरा गुट तांगे से पहुंचा। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर करछना थाने ले जाकर बैठा दिया। वहां कांग्रेसियों को शाम को साढ़े चार बजे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। 

कांग्रेस नेता वसीम अंसारी, किशोर वार्ष्णेय, अरुण तिवारी, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी आदि नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ना जनता पर अत्याचार करने जैसा है। इससे किसान, मजदूर, व्यापारी सहित सभी वर्ग परेशान है। महंगाई आसमान छू रही है। चेतावनी दी कि जब तक सरकार पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को वापस नहीं लेती है तब तक आंदोलन जारी रहेेगा। इस दौरान हसीब अहमद, फुजैल हाशमी, इरशाद उल्ला, विवेक पांडेय, डॉ. दिनेश सोनी, आनंद शुक्ला, अरशद अली, मंजू संत, नमस्ते यादव, सिब्तैन बब्लू, महेश त्रिपाठी, बृजेश सिंह, शमीमुद्दीन, विनय पांडेय, बब्लू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed