फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress workers furious over changing the name of MNREGA, protested at the district headquarters

Prayagraj News : मनरेगा का नाम बदलने पर भड़के कांग्रेसी, जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Mon, 22 Dec 2025 05:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Dec 2025 05:54 PM IST
सार

शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत जी राम जी कानून बनाने के खिलाफ सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Congress workers furious over changing the name of MNREGA, protested at the district headquarters
प्रयागराज में मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत जी राम जी कानून बनाने के खिलाफ सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। हाथ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र लेकर पहुंचे कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा का नाम बदलने का विरोध किया। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी के नेतृत्व में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। 

विज्ञापन


शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने कहा कि मनरेगा के स्थान पर वी बी जी राम जी विधेयक लाए जाने के खिलाफ नाराज विपक्ष द्वारा प्रदेश और देशव्यापी अभियान छेड़ा जाएगा। नई योजना से गांवों का नुकसान होगा। यहां काम का हक नहीं लक्ष्य है, नीतियां बदलती रहेंगी। हाजिरी एप से होगी। नेटवर्क नहीं तो हाजिरी नहीं तो पैसा नहीं।
विज्ञापन


कहा कि मनरेगा का महत्व कोविड-19 में साफ दिखा। जब अर्थव्यवस्था ठप हो गई और आजीविकाएं खत्म हो गईं थीं तब इस योजना ने करोड़ लोगों को भूख और कर्ज में डूबने से बचाया था। मनरेगा ने हक दिया था। जी राम जी भरोसा मांगती है। हक में ताकत होती है भरोसे में डर। यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी , मुकुंद तिवारी, अफरोज अहमद ,प्रदीप द्विवेदी, अरशद अली,अनूप त्रिपाठी, शाहनवाज़ कुरैशी, मानस शुक्ला, राम मनोहर सरोज, सरताज मोहम्मद, संतोष मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, अहमद उल्ला, राजकुमार शुक्ला, कमाल अहमद, गजाली खान, देवेंद्र कुमार, मो.हसीन , मो.सनी प्रधान, शकील अहमद, तबरेज सिद्दीकी रिजवाना बेगम, नसरीन बानो, जाहिद नेता, महताब खान, कामेश्वर सोनकर आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed