{"_id":"5cbcc69bbdec22142773cfa2","slug":"congress-suspends-suspension-on-allahabad-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में इलाहाबाद सीट पर सस्पेंस बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में इलाहाबाद सीट पर सस्पेंस बरकरार
Mon, 22 Apr 2019 01:08 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद संसदीय सीट पर रविवार को दिन भर मंथन के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। देर रात जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी से कुछ नामों को लेकर फीडबैक लिया गया। पार्टी के नेता दिल्ली-लखनऊ फोन घनघनाते रहे लेकिन इस सीट पर पिछले पखवारे भर से छाया संशय का सिलसिला नहीं टूट सका।
विज्ञापन
नामांकन दाखिला में अब महज एक दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में इलाहाबाद लोक सभा सीट पर प्रत्याशी का एलान न होना पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा पैदा करने लगी है। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से भेजे गए नामों को दर किनार कर किसी बड़े नाम पर मुहर लगने की बात दिन भर कही जाती रही। शनिवार को राज्य सभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला के अचानक आनंद भवन आने के बाद से सियासी पारा तेजी से चढ़ा जरूर, लेकिन 24 घंटे बाद ही उतरने भी लगा।
विज्ञापन
सुबह से ही टकटकी लगाए पार्टी नेताओं को पहले दिल्ली से दिलासा दिलाई गई कि शाम पांच बजे तक हर हाल में प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा, लेकिन रात 12 बजे तक कई दौर के मनन के बाद भी अनिर्णय की स्थिति बनी रही। कहा जा रहा है कि समीकरणों के लिहाज से पार्टी तय नहीं कर पा रही है कि भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी के मुकाबले किसे यहां से मैदान में उतारा जाए। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने बताया कि रात करीब 11 बजे कुछ नामों को लेकर उनसे सुझाव मांगा गया। उन्होंने कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं के नाम गिनाए हैं। इस ऊहापोह की स्थिति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा छाई रही।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि अब समय कम रह गया है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जरूरी कागज तैयार कराने में भी वक्त लगेगा। ऐसे में देरी नुकसानदेह साबित हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार नाम तय कर लिया गया है, लेकिन कुछ कारणों से पत्ता नहीं खोला जा रहा है। सोमवार को अधिकारिक रूप से प्रत्याशी का एलान किया जाएगा।