{"_id":"5894df334f1c1bda17e816ea","slug":"congress-showcase-priyanka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की ‘शोकेस’ हैं प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की ‘शोकेस’ हैं प्रियंका गांधी
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Sat, 04 Feb 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार के बाद अब केंद्रीय राज्य मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रियंका गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने प्रियंका को शोकेस में रखा हुआ सजावट का सामान बता दिया है। कहा कि जब कोई मेहमान घर में आता है तो लोग अपने घर के शोकेस में कीमती सामान सजा देते हैं। मेहमान के जाते ही उसे हटा दिया जाता है। ठीक इसी तरह चुनावी मौसम में कांग्रेस पार्टी प्रियंका को अपने शोकेस में सजा देती है और चुनाव खत्म होते ही प्रियंका का कहीं कोई पता नहीं चलता।
विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करने आए केंद्रीय राज्य मंत्री शुक्रवार को ही इलाहाबाद पहुंच थे। लेकिन विलंब से पहुंचने की वजह से वह कलक्ट्रेट के पास आयोजित सभा को संबोधित नहीं कर सके। बाद में शाम को वे सिविल लाइंस स्थित एक होटल में मीडिया से मुखातिब हुए। यहां उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन पार्टियों ने मुख्यमंत्री के चेहरे घोषित किए हैं, वे विकृत हैं।
लोगों ने मायावती की कार्यशैली देख ली है और अखिलेश ने मुगलकालीन शासन की याद ताजा कर दी है। इसलिए इस बार वोटर भी कंफ्यूज नहीं हैं। प्रदेश में भाजपा की टक्कर किस दल है, के जवाब में उन्होंने कहा कि भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में भाजपा की अलग-अलग दलों से फाइट है। कांग्रेस-सपा गठबंधन पर कहा कि यह कोई नया गठबंधन नहीं है। यूपीए सरकार में भी दस साल सपा ने कांग्रेस को समर्थन दे रखा था। बसपा भी इसमें शामिल थी। अखिलेश यादव पर बोले कि सिर्फ 700 मीटर के क्षेत्र में मैट्रो रेल का निर्माण और एक एक्सप्रेस वे, जो वास्तविक रूप से अब तक शुरू नहीं हो सका है, के दम पर शोर नहीं मचाना चाहिए।