फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress's Mahasena will expose the lies of Yogi and Modi: Priyanka

कांग्रेस की महासेना योगी और मोदी के झूठ का करेगी पर्दाफाश- प्रियंका 

Fri, 03 Sep 2021 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Sep 2021 08:20 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को फूलपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस भाजपा के झूठे वादों का पर्दाफाश करेगी। 

विज्ञापन
Congress's Mahasena will expose the lies of Yogi and Modi: Priyanka
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के शुक्रवार से शुरू हुए प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम में महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश भरा। फूलपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने वर्चुअली कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि कांग्रेस की महासेना अब तैयार हो गई है, जो प्रदेश में योगी और केंद्र में मोदी सरकार के झूठ का पर्दाफाश करेगी। चार बजे जूम एप के माध्यम से कार्यकर्ताओं से वर्चुअली कनेक्ट हुई प्रियंका ने विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आधे घंटे तक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की क्लास लगाई।

विज्ञापन


उन्होंने जय भारत अभियान की सफलता पर कार्यकर्ताओं को  बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की पुुरानी कार्यशैली पर चर्चा की और कहा कि 30 साल पहले गांव-गांव में जो संगठन तैयार कर सूची सौंपी जाती थी, वह केवल कागजी होती थी। पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत नहीं थी। इसीलिए पार्टी कमजोर हो गई। इस दौरान पार्टी की ओर से बड़ी-बड़ी सभाएं आयोजित हुई जिसका परिणाम उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जो पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के द्वारा संभव हुआ। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोगों की समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रही है लेकिन कार्यकर्ताओं को वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशिक्षित किया जाना जरूरी है। अब पार्टी के कार्यकर्ता न केवल जमीनी स्तर पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी प्रदेश और केंद्र सरकार के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए तैयार हो गई है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उसके खिलाफ आवाज उठाने वालों का दमन कर रही है। उन्होंने कहा कि 20 से 30 पहले जो कांग्रेसी मुश्किल दौर में पार्टी का झंडा उठाकर आगे बढ़े, उन्हें साथ लेकर आगे बढ़ा जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण का महत्व बतया। कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से पार्टी महासेना तैयार कर रही है, जो 2022 की विधानसभा की जंग में जीत दिलाएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पहुंचना होगा बूथों तक
महासचिव ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें गांव-गांव में जाना है, बूथों पर जाना है, बीएलओ तक जाना है और संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि गांव की कमेटी को उन लोगों को पद दिया जाए जो निष्ठा से कार्य करें। इस दौरान विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे पर भी चर्चा की। कहा कि इस बार कार्यकर्ताओं के विचारों को उनकी मेहनत को तरजीह दी जाएगी। इसके पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। पहले सत्र में बूथ प्रबंधन, द्वितीय सत्र में महात्मा गांधी से लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक कांग्रेस के योगदानों पर चर्चा हुई। तीसरे सत्र में प्रियंका गांधी का संबोधन हुआ। इसमें 147 न्याय पंचायतों फ्रंटल के अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों सहित कुल 237 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। शनिवार को यह प्रशिक्षण कार्यक्रम यमुनापार में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed