{"_id":"60b53c15439c6438eb1ec286","slug":"congress-s-10-thousand-corona-home-isolation-treatment-kits-will-also-arrive-in-prayagraj-by-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुधवार तक प्रयागराज में भी आ जाएगी कांग्रेस की 10 हजार कोरोना होम आइसोलेशन उपचार किटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुधवार तक प्रयागराज में भी आ जाएगी कांग्रेस की 10 हजार कोरोना होम आइसोलेशन उपचार किटें
Tue, 01 Jun 2021 01:12 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:12 AM IST
सार
- पहले ब्लॉकों में भेजने की तैयारी, एक बड़ी किट में है 210 संक्रमितों के लिए डोज, सैनिटाइजेशन का भी इंतजाम
- साथ ही जीते हुए प्रधानों, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों को भेजी जा रही प्रियंका की पाती
विज्ञापन
first aid kit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच कांग्रेस की ओर से शुरू किए गए सेवा सत्याग्रह के तहत कल तक यहां भी 10 हजार कोरोना उपचार किट पहुंच जाएगी। इसे सबसे पहले जिले के हर ब्लॉकों पर भेजा जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो सौ किटें भेजने की तैयारी है। इसके अलावा शहर में भी जरूरत मंदों को यह किट मुहैया कराई जाएगी। एक किट में 210 संक्रमितों के लिए दवाएं उपलब्ध हैं। कांग्रेस इसे अपने पदाधिकारियों के जरिए कोरोना संक्रमितों तक पहुंचाएगी। कांग्रेस ने इससे पहले से भी कोरोना मरीजों के लिए विशेष अभियान चला रखा है। वह जरूरतमंदों को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के साथ ऑक्सीजन मुहैया कराने से लेकर अन्य सहायता उपलब्ध करा रही है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजय तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों की सहायता के लिए कोरोना होम आइसोलेशन उपचार किट का इंतजाम किया है। यूपी में 10 लाख किटें भेजी गई है। वह बुधवार तक यहां पहुंचेगी। सबसे पहले उसे ब्लॉकों पर भेजा जाएगा। हर ब्लॉकों पर दो-दो सौ किटें भेजने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि एक किट में 210 छोटी किटें हैं। एक छोटी किट में होम आइसोलेशन में दी जाने वाली दवाएं मौजूद हैं। इसमें दवाओं के छह पत्ते हैं। हर दवा के इस्तेमाल करने के निर्देश भी किट पर लिखे हैं। कांग्रेस अपने ब्लॉक अध्यक्षों के जरिए चिकित्सकों के परामर्श पर यह किट वितरित करेगी।
संजय तिवारी ने बताया कि पार्टी की ओर से ग्रामीण इलाकों में सैनिटाइजेशन के लिए भी इंतजाम किया जा रहा है। प्रदेश मुख्यालय से जल्द ही सैनिटाइजर भेजे जाने की तैयारी है। किट के साथ प्रियंका गांधी की पाती भी गांव-गांव भेजी जा रही है। पाती में पंचायत चुनावों में जीते हुए प्रधानों, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों को बधाई देने के साथ कोरोना महामारी में सहयोग करने की अपील की गई है। पाती में पार्टी महासचिव ने लिखा है कि यह स्पष्ट हो चुका है कि सरकार की अधिकतम चिंता लोगों की जिंदगी बचाने में नहीं बल्कि एक नेता की छवि बचाने में है। उन्होंने आगे लिखा है कि यह हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है कि सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता देश होने के बावजूद देश में वैक्सीन की कमी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इंसानियत का यह तकाजा है कि राजनीतिक मतभेद से ऊपर उठकर हम सबकी मदद करें।