Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress relieved Suresh Yadav, expelled him from the party, action taken after filing nomination

Prayagraj : कांग्रेस ने सुरेश यादव को किया पदमुक्त, पार्टी से भी निकाला, पर्चा दाखिल करने पर कार्रवाई

Fri, 25 Oct 2024 08:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 08:48 PM IST
सार

प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन है। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर सपा ने यहां से फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में मुज्तबा सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है। मुज्तबा ने पर्चा भी दाखिल कर दिया है। कांग्रेस गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव ने बगावत करते हुए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया और मीडिया के सामने कांग्रेस आलाकमान पर पार्टी को गिरवी रखने का बयान भी दिया।

विज्ञापन
Congress relieved Suresh Yadav, expelled him from the party, action taken after filing nomination
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने भी निर्दलीय किया नामांकन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन पत्र दाखिल करने पर कांग्रेस ने गंगापार अध्यक्ष सुरेशचंद्र यादव के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सुरेश यादव को तत्काल पदमुक्त करते हुए उन्हें पार्टी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अनुशासनहीनता करने पर पार्टी ने सख्त कार्रवाई की है। 

विज्ञापन





विज्ञापन







बता दें कि प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन है। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर सपा ने यहां से फूलपुर विधानसभा उप चुनाव में मुज्तबा सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है। मुज्तबा ने पर्चा भी दाखिल कर दिया है। कांग्रेस गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव ने बगावत करते हुए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया और मीडिया के सामने कांग्रेस आलाकमान पर पार्टी को गिरवी रखने का बयान भी दिया। उनका बयान देखते ही देखते मीडिया और सोशल मीडिया में वायरल होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने इसे घोर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल पदमुक्त करते हुए उन्हें पार्टी से निकाल दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सुरेश यादव को भेजे पत्र में कहा है कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के विरोध में नामांकन पत्र दाखिल करने के कारण उन्हें पदमुक्त किया जाता है। 

Trending Videos

सुरेश ने कहा-कांग्रेस को कुछ लोगों ने गिरवी रख दिया है

कांग्रेस गंगापार के अध्यक्ष सुरेश यादव खुलकर सपा उम्मीदवार तथा पार्टी के खिलाफ आ गए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर शुक्रवार को दोबारा नामांकन के लिए पहुंचे सुरेश का कहना था कि हां, है यह बगावत। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कुछ लोगों ने गिरवी रख दिया है लेकिन कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगा।

सुरेश ने बृहस्पतिवार को ही नामांकन कर दिया था। दो अन्य सेट में नामांकन करने के लिए वह शुक्रवार को फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस बार वह जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे थे और शक्ति प्रदर्शन कर शीर्ष नेतृत्व को संदेश देने की कोशिश की।

सुरेश का कहना था कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में खुद फूलपुर सीट कांग्रेस को देने की बात की थी लेकिन पार्टी में कुछ लोग नहीं चाहते कि किसान का बेटा आगे बढ़े। किसान के बेटे को रोकने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी को ही गिरवी रख दिया।

सुरेश का कहना था कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पास अब भी दो दिन हैं। वे निर्णय लेकर पार्टी उम्मीदवार घोषित करें। अन्यथा, वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। सुरेश ने कहा कि अब पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता। सुरेश का यह भी कहना था कि फूलपुर की जनता तथा पूरा संगठन उनके साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed