फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress party will face all the challenges for saving sc st obc reservation

आरक्षण बचाने को होगी आर-पार की लड़ाई : कांग्रेस

Wed, 04 Mar 2020 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Congress party will face all the challenges for saving sc st obc reservation
Congress party will face all the challenges for saving sc st obc reservation - फोटो : ALDCOMPACT
अनुसूचित जाति उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आरक्षण बचाओ पदयात्रा का हुआ स्वागत
विज्ञापन

प्रयागराज। अनुसूचित जाति उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आरक्षण बचाओ पदयात्रा मेरठ से चलकर मंगलवार को प्रयागराज पहुंची, जिसका शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने स्वागत किया। सबसे पहले पदयात्रा में शामिल कांग्रेसियों ने हाईकोर्ट पहुंचकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा बालसन चौराहे स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमास्थल से कचहरी गई। इसके बाद सभा में पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व सांसद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजलाल खाबरी कांग्रेस सामाजिक न्याय की लड़ाई हमेशा लड़ती रही हैं।

आरक्षण बचाने और केंद्र सरकार के उत्पीड़न के खिलाफ पार्टी संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को मेरठ से शुरू हुई पदयात्रा 5 मार्च को गोरखपुर पहुंचकर समाप्त होगी। इस मौके पर कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उतर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर प्रदीप नरवाल, राकेश पासवान, आरके गौतम, राम मनोरथ सरोज, गोरखनाथ यादव, राकेश गौतम, दिवाकर भारतीय, मनोज पासी, सुनील यादव, धर्मराज रत्नाकर, अखिलेश यादव समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed