फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress leader Pramod Tiwari said: The case of rape and murder of a female doctor should be heard in a fast t

प्रमोद तिवारी बोले : फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सुनवाई

Sat, 17 Aug 2024 05:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 05:13 PM IST
सार

शनिवार को राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सिविल लाइन्स एलगिन रोड स्थित आवास पर इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकारों से बातचीत की। प्रमोद तिवारी ने डाक्टरों की हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा की सीबीआई इस घटना की जल्द से जल्द जांच करे।

विज्ञापन
Congress leader Pramod Tiwari said: The case of rape and murder of a female doctor should be heard in a fast t
प्रमोद तिवारी, उप नेता राज्यसभा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यह मामला धीरे-धीरे और तूल पकड़ता जा रहा है। जिस निर्ममता के साथ महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या हुई, उस घटना ने कोलकाता के साथ-साथ पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना को लेकर बंगाल से दिल्ली तक आक्रोश है। कांग्रेस नेता ने 69000 शिक्षक भर्ती पर भी सरकार को घेरा और हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया।

विज्ञापन


शनिवार को राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सिविल लाइन्स एलगिन रोड स्थित आवास पर इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकारों से बातचीत की। प्रमोद तिवारी ने डाक्टरों की हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा की सीबीआई इस घटना की जल्द से जल्द जांच करे। उन्होंने कहा इस तरह की बीभत्स घटना चाहे कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड या दिल्ली के चिकित्सकों के साथ आमानवीय व्यवहार होती है तो, यह चिंताजनक और निंदनीय है। इस दौरान कहा कि हम चाहते हैं कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। हम दोषियों के खिलाफ मृत्युदंड की भी मांग करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने 69000 शिक्षक भर्ती मुद्दे पर भी सरकार को घेरा कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि शिक्षा देने वाले शिक्षकों को ही न्याय नहीं मिल पा रहा है। शिक्षक भर्ती में आरक्षण के नियमों का पालन नहीं किया गया। कहा कि भाजपा सरकार में या तो पेपर लीक हो जाते हैं या भर्ती घोटाला हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed