फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Congress and SP's big hand in provoking people: Siddharth Nath

लोगों को भड़काने में कांग्रेस, सपा का बड़ा रोल ः सिद्धार्थ नाथ

Sun, 22 Dec 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Congress and SP's big hand in provoking people: Siddharth Nath
Congress and SP's big hand in provoking people: Siddharth Nath
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदेश के तमाम जिलों में हो रहे प्रदर्शन पर सूबे के सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस और सपा को निशाने पर लिया है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में जहां कहीं भी प्रदर्शन हुए उसमें कांग्रेस और सपा का लोगों को भड़काने में बड़ा रोल रहा। फिलहाल प्रदेश में कानून व्यवस्था नियंत्रण में हैं और अमन चैन कायम हो रहा है।
विज्ञापन

सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी लाइफ लाइन एक्सप्रेस की ओपीडी सेवा का उद्घाटन करने आए सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि प्रदेश के जिन जिलों में उपद्रव मचा वहां सपा के लोग लिप्त दिख रहे हैं। अब तक तीन हजार लोग चिह्नित किए जा चुके हैं। वीडियो रिकार्डिंग सरकार को उनकी मिल चुकी है। अब ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह दुर्भाग्य की बात है कि अब राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि जो लोग पीएम मोदी और सीएम योगी को लोकतांत्रिक तरीके से नहीं हरा पाए वह अब सांप्रदायिकता की आड़ में प्रोटेस्ट करने के नाम पर वातावरण खराब करने में तुले हुए हैं। सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि प्रयागराज के लोगों ने सौहार्द्र और भाईचारे की भावना दिखाई। कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी बहकावे में न आए। पहले इस कानून को पढ़े और समझे। इसके बाद लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed