{"_id":"5a22e53f4f1c1b0d698bf8e8","slug":"congress-accused-of-rigging-in-counting-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने लगाया मतगणना में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने लगाया मतगणना में धांधली का आरोप
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तलत अजीम ने निकाय चुनाव की मतगणना में पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सत्तापक्ष के इशारे पर सरायअकिल अध्यक्ष पद की मतगणना में मनमानी की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आरोप है कि तीन चक्र की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार पांच सौ वोट से आगे चल रहे थे।
अंतिम चरण की मतगणना में उन्हें सौ से भी कम वोट मिले। अंतिम चरण का परिणाम पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है। इसके बाद पुलिस बल के सहारे पार्टी कार्यकर्ताओं को दबाया गया। पक्षपातपूर्ण मतगणना को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसका जवाब जिले की जनता भारतीय जनता पार्टी को आगामी चुनाव में देगी।