फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Confluence of art and culture will be seen with faith in Morari Bapu's Ram Katha

मोरारी बापू की रामकथा में आस्था संग दिखेगा कला-संस्कृति का संगम

Tue, 25 Feb 2020 01:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Feb 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Confluence of art and culture will be seen with faith in Morari Bapu's Ram Katha
मोरारी बापू
अरैल में 29 फरवरी से होने जा रही संत मोरारी बापू की रामकथा में आस्था संग कला-संस्कृति का अनूठा संगम दिखेगा। बापू राम कथा की गंगाधार बहाएंगे तो कवि कुमार विश्वास समेत कई कलाकारों की प्रस्तुतियां यादगार बनेंगी। संत-भक्त निवास की दीवारों पर प्रयागराज के ऐतिहासिक-पौराणिक स्थलों के चित्र उकेरकर शहर की सांस्कृतिक धरोहर से रामकथा प्रेमियों को परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन


 संगम तट पर नौ दिवसीय अक्षयवट पर आधारित रामकथा की तैयारी अंतिम दौर में है। संत कृपा सनातन संस्थान की ओर से होने वाी इस रामकथा में ख्यातिनाम कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। दिन में बापू मानस अक्षयवट कथा सुनाएंगे और शाम सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रहेगी। कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास,बुद्धि प्रकाश दधीचि, गौरी मिश्रा और किरण जोशी का काव्यपाठ होगा। जबकि अदिति मंगलदास और समूह का कथकनृत्य भी कथा के बीच लय-ताल पर थिरकन से चार चांद लगाएगा।
विज्ञापन


बलविंदर सिंह बल्लू बांसुरी वादन पेश करेंगे। कथास्थल की जिम्मेदारी संभाल रहे नितिन अमेटा बताते हैं कि आस्था, कला, संस्कृति, संगीत  का यह उत्सव प्रयागराज में अपनी अलग ही छाप छोडे़गा । मां यमुना के किनारे अक्षयवट के सामने यमुना पार स्थित अरैल में कथा होगी। 11 लाख स्क्वायर फीट एरिया में कथा स्थल बनकर तैयार हो गया है। व्यासपीठ पर अकबर के किले के साथ अक्षयवट की अनुकृति भी उकेरी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना में लाया गया मोरारी बापू का बजड़ा

प्रयागराज। कथा के दौरान मोरारी बापू के रात्रि प्रवास के लिए बजड़ा सोमवार को प्रयागराज लाया गया। 15 सदस्यीय कारीगरों का दल इसे सजाने-संवारने में जुटा है। इसमें बांस व फूस के इस्तेमाल से शयन कक्ष, बैठक, साधना कक्ष, भोजन कक्ष की सुविधा रहेगी।  मोरारी बापू बजड़े से ही प्रतिदिन कथा स्थल तक जाएंगे।

डीएम ने किया कथा स्थल का निरीक्षण

प्रयागराज। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने सोमवार को अरैल में संत मोरारी बापू के कथा स्थ का निरीक्षण किया। इस दौरान बापू ने भीड़ प्रबंधन के अलावा भंडार, स्वच्छता व बिजली, पानी की उपलब्धता की भी जानकारी दी। महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा के साथ उन्होंने कथा स्थल का जायजा लिया। इसके बाद एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र ने भी कथा स्थल का दौरा किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed