फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Conditional fund proposal sent to government

UP: बैंक से खाद के लिए ऋण लिया तो खाद ही ले पाएंगे, शासन को भेजा गया कंडीशनल फंड का प्रस्ताव, जानें वजह

Fri, 07 Feb 2025 09:09 AM IST
आकाश दुबे आलोक कुमार त्रिपाठी, महाकुंभ नगर
आलोक कुमार त्रिपाठी, महाकुंभ नगर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 07 Feb 2025 09:09 AM IST
सार

बैंक से जुड़े संदीप त्रिपाठी ने बताया कि एक्सिस बैंक की टीम ने कंडीशनल फंड का पूरा प्रस्ताव तैयार किया है। इससे शासन की ओर से जारी होने वाले फंड के दुरुपयोग पर रोक लगेगी। खेती किसानी के लिए जारी फंड का इस्तेमाल खेती किसानी में ही हो सकेगा।

विज्ञापन
Conditional fund proposal sent to government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

देश की जनता को अब डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के बाद सीसीटी (कंडीशनल कैश ट्रांसफर) का लाभ मिलेगा। मतलब अगर खाद के मद में ऋण लिया है तो खाद ही खरीद सकेंगे। इससे लोन के लिए मिलने वाले रुपयों का दुरुपयोग बंद होगा और उनका सही इस्तेमाल हो सकेगा। शासन को इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है और सहमति मिलते ही इसे केंद्रीय स्तर पर लागू करने की योजना है।

विज्ञापन

विश्व के कई देशों में इस योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से योजनाओं के मद में जारी होने वाली धनराशि का दुरुपयोग नहीं हो सकेगा। इसके लिए टीम ने कंडीशनल फंड का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके तहत जारी फंड को उपयोग करने की अवधि निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस मद के लिए शासन की ओर से रुपये जारी होंगे, उसको उसी मद में खर्च करना होगा। इसकी पूरी निगरानी ऑनलाइन की जाएगी। लाभार्थी शासन की ओर से जारी धनराशि का दूसरे मद में इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। बैंक से जुड़े संदीप त्रिपाठी ने बताया कि एक्सिस बैंक की टीम ने कंडीशनल फंड का पूरा प्रस्ताव तैयार किया है। इससे शासन की ओर से जारी होने वाले फंड के दुरुपयोग पर रोक लगेगी। खेती किसानी के लिए जारी फंड का इस्तेमाल खेती किसानी में ही हो सकेगा। किसान ऋण के रुपयों का इस्तेमाल खाद, बीज और कीटनाशकों की खरीदारी में ही कर सकेंगे। इसके अलावा उद्योग ऋण और स्वास्थ्य बीमा के रुपयों के दुरुपयोग पर भी लगाम लगेगी।

विज्ञापन

कंडीशनल कैश ट्रांसफर से आया बदलाव
अमेरिका और मैक्सिको में कंडीशनल कैश ट्रांसफर के बेहतर परिणाम मिले हैं। मैक्सिको में प्रोग्रेसा, ब्राजील में पेटी और निकारागुआ में सीसीटी से सकारात्मक बदलाव हुए हैं। सीसीटी से उपभोग के समग्र स्तर और संरचना को प्रभावित किया है। आंकड़ों से पता चला कि जिन परिवारों को सीसीटी दी गई, उन्होंने उसका सही इस्तेमाल करके खुद को सशक्त बनाने में किया। 2011 में अमेरिका में हुए शोध और क्वार्टरली जर्नल ऑफ इकोनॉमिक्स में 2022 के एक अध्ययन के अनुसार सीसीटी से आय में वृद्धि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed