फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   condition of SHUTS Vice Chancellor Dr. RB Lal is improving, he is admitted in Apollo Hospital, Delhi.

प्रयागराज : शुआट्स कुलपति डॉ. आरबी लाल की हालत में सुधार, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हैं भर्ती

Sat, 02 Sep 2023 03:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 03:27 PM IST
सार

नैनी स्थित सैम हिग्गिनबाटम कृषि प्रौघोगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) के कुलपति डॉ. आरबी लाल बीते तीन चार दिनों से संक्रमण से ग्रसित हैं। शुक्रवार को तबियत खराब होने पर उन्हें नाजरेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुखार अधिक व सांस लेने की दिक्कत होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया था। यहां उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
condition of SHUTS Vice Chancellor Dr. RB Lal is improving, he is admitted in Apollo Hospital, Delhi.
आरबी लाल, कुलपति शुआटस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मनी लॉड्रिंग,धर्म परिवर्तन सहित कई गंभीर मामले में आरोपी शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरबी लाल की स्थित में सुधार हो रहा है। शुक्रवार को तबियत खराब होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुलपति के बारे में शुआट्स प्रशासन ने बताया कि उनकी स्थिति अब सामान्य है।  

विज्ञापन


बता दें कि नैनी स्थित सैम हिग्गिनबाटम कृषि प्रौघोगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) के कुलपति डॉ. आरबी लाल बीते तीन चार दिनों से संक्रमण से ग्रसित हैं। शुक्रवार को तबियत खराब होने पर उन्हें नाजरेथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुखार अधिक व सांस लेने की दिक्कत होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया था। यहां उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शुआट्स पीआरओ रमाकांत दुबे ने बताया कि बीते तीन चार दिन से उन्हें जुकाम था। बृहस्पतिवार को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण नाजरेथ में ले जाया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें दो तीन दिन तक भर्ती कराने की बात कही थी। कुलपति होने के कारण अस्पताल में देखने वालों की भीड़ ज्यादा हो रही थी। चिकित्सकों ने बताया कि एलर्जी से समस्या और बढ़ जाएगी। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एयर एंबुलेंस से अपोलाे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed