फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Computer Science is the top choice for M.Tech students.

Prayagraj News: एमटेक में कंप्यूटर साइंस छात्रों की पहली पसंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Computer Science is the top choice for M.Tech students.
सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग फाॅर एमटेक/एमआर्क/एमप्लान (सीसीएमएटी)-2026 के तीसरे राउंड में मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के एमटेक पाठ्यक्रमों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है।
विज्ञापन

जारी सीट आवंटन आंकड़ों के अनुसार, कंप्यूटर साइंस छात्रों की पहली पसंद है। एमटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की ओपन श्रेणी में अभ्यर्थी का गेट स्कोर 670 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस) में भी ओपन श्रेणी का न्यूनतम गेट स्कोर 653 रहा, जबकि इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी का स्कोर 633 और माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई डिजाइन का स्कोर 645 रहा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और सेमीकंडक्टर से जुड़े पाठ्यक्रमों में भी छात्र रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोटेक्नोलॉजी, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, जियोइन्फॉर्मेटिक्स जैसे पाठ्यक्रमों में कम अंकों पर भी प्रवेश मिला रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले राउंड में कटऑफ में मामूली बदलाव संभव है लेकिन कंप्यूटर साइंस, एआई, वीएलएसआई और साइबर सिक्योरिटी जैसे कोर्सों में प्रवेश के लिए होड़ है।

किस पाठ्यक्रमों की सबसे ज्यादा मांग
पाठ्यक्रम गेट स्कोर
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) 670

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (एआई एंड डेटा साइंस) 653
माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई डिजाइन 645

इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी 633

सिग्नल प्रोसेसिंग 491
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article