{"_id":"648eec0dda43c193ba0e60bd","slug":"computer-furniture-bought-from-ballast-cement-shop-huge-scale-irregularities-exposed-in-investigation-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब : गिट्टी-सीमेंट दुकान से खरीदा कम्प्यूटर-फर्नीचर, जांच में भारी पैमाने पर गड़बड़ी उजागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब : गिट्टी-सीमेंट दुकान से खरीदा कम्प्यूटर-फर्नीचर, जांच में भारी पैमाने पर गड़बड़ी उजागर
Sun, 18 Jun 2023 05:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 18 Jun 2023 05:05 PM IST
सार
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि गांव में 10 हैंडपंप की मरम्मत कराने के अलावा कम्प्यूटर, सीपीओ, मेज, कुर्सी, आलमारी आदि की खरीदारी की गई है और सभी का भुगतान एक ही एजेंसी के खाते में किया गया है।
विज्ञापन
घोटाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहरिया ब्लॉक के नूरपुर गांव में हुए कार्यों में बड़े स्तर पर अनियमितता सामने आई है। गिट्टी-सीमेंट के विक्रेता से लैपटाप, फर्नीचर आदि की खरीदारी की गई है। इतना ही नहीं इन कार्यों के लिए टेंडर के विज्ञापन का भुगतान भी उसी एजेंसी को की गई है। तीन सदस्यीय कमेटी की प्रारंभिक जांच में यह गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन
गांव के अमृत लाल पटेल ने सीडीओ समेत अन्य अफसरों से इसकी शिकायत की थी। सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने लोकायुक्त के यहां शिकायत की। इसी क्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदंबा सिंह, परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य एवं कोषाधिकारी आनंद दुबे की जांच कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पाया गया कि गांव में 10 हैंडपंप की मरम्मत कराने के अलावा कम्प्यूटर, सीपीओ, मेज, कुर्सी, आलमारी आदि की खरीदारी की गई है और सभी का भुगतान एक ही एजेंसी के खाते में किया गया है। जबकि, वह एजेंसी भवन सामग्री की बिक्री करती है। मजदूरों का पैसा भी प्रधान के खाते में ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा कई अन्य तरह की गड़बड़ी भी सामने आई है।
विज्ञापन
गांव में दो तालाब की खोदाई मनरेगा मजदूरों से न कराके जेसीबी से कराने की शिकायत हुई है। इसके अलावा फर्जी मजदूरों के खाते में पैसा भेजे जाने की शिकायत है। अब इन बिंदुओं पर विस्तृत जांच कराई जा रही है। हालांकि, अफसर इस बारे में अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।