फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   complete workboolet for primary newly appointed teachers at primary schools

परिषदीय विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों की तैयार करें सेवा पुस्तिका

Tue, 03 Nov 2020 11:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
complete workboolet for primary newly appointed teachers at primary schools
complete workboolet for primary newly appointed teachers at primary schools
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में नियुक्त 31277 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका एवं चरित्र पंजिका 10 नवंबर तक तैयार करने का निर्देश दिया गया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी किए जा चुके हैं। शिक्षकों का जिलों में पदस्थापन के साथ विद्यालय में नियुक्ति की जा चुकी है।
विज्ञापन

सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नवनियुक्त अध्यापकों की सेवा पुस्तिका एवं चरित्र पंजिका 10 नवंबर तक तैयार कर लिया जाए।सचिव की ओर से सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से नवनियुक्त शिक्षकों का मानव संपदा पोर्टल पर ईएचआरएमएस कोड बनाकर उनको मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। उन्होंने सभी बीएसए से 10 नवंबर तक मानव संपदा पोर्टल पर सेवा पुस्तिका और चरित्र पंजिका का विवरण अपलोड करने को कहा है। यह विवरण परिषद की ओर से तैयार एक्सेल सीट पर उपलब्ध कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed