फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Complaints surge on railway social media handles, passengers upset over lack of water

Prayagraj News: रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल में बढ़ी शिकायतें, पानी न होने पर यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Complaints surge on railway social media handles, passengers upset over lack of water
रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इन दिनों शिकायतों की भरमार हो गई है। इसमें अधिकांश शिकायतें ट्रेनों के कोच में पानी खत्म होने की है। संतोषजनक कार्रवाई होने पर यात्री सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शिकायत करने के साथ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। शनिवार को भी प्रयागराज मंडल से गुजरने वाली तमाम ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाईं।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक से आने वाली स्पेशल ट्रेन के स्लीपर कोच में पानी खत्म हो गया। कोच में सफर कर रहे यात्री ने वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट किया। इसी तरह नई दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन के कई कोच में पानी खत्म हो गया।
विज्ञापन

इस पर सुधांशु नामक यात्री ने शिकायत दर्ज कराते हुए लिखा कि शौचालय में पानी नहीं है। वॉश बेसिन में भी गंदगी है। यात्री ने कुछ तस्वीरें भी साझा की। इसके बाद डीआरएम प्रयागराज ने सीनियर डीएमई को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ट्रेन के सूबेदारगंज पहुंचने पर ही पानी भरा जा सका। इसी तरह की कई अन्य शिकायतें यात्री एक्स पर करते रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed