फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Complaint of irregularities in promotion examination of police department, result withheld

UP Police : पुलिस विभाग की पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत, परिणाम रोका

Thu, 17 Oct 2024 02:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 02:42 PM IST
सार

दो जनवरी, 2024 को यह परीक्षा लखनऊ में हुई थी। इसमें प्रयागराज के अलग-अलग थाने, साइबर सेल, क्राइम ब्रांच, महिला थाना, सीसीटीएनएस, पुलिस लाइन के 50 पुलिसकर्मियों के अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 1762 लोगों शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Complaint of irregularities in promotion examination of police department, result withheld
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी पुलिस विभाग में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए (समकक्ष हेड कांस्टेबल) की पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत आई है। इस पर डीजी, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परिणाम रोक दिया है। नौ माह पहले हुई परीक्षा के परिणाम का असर 1,762 पुलिसकर्मियों पर पड़ा है। विभाग में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए से कंप्यूटर ग्रेड-बी के पद पर पदोन्नति के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा के लिए 26 दिसंबर, 2023 को आदेश जारी किया था।

विज्ञापन


दो जनवरी, 2024 को यह परीक्षा लखनऊ में हुई थी। इसमें प्रयागराज के अलग-अलग थाने, साइबर सेल, क्राइम ब्रांच, महिला थाना, सीसीटीएनएस, पुलिस लाइन के 50 पुलिसकर्मियों के अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 1762 लोगों शामिल हुए थे।

विज्ञापन

पदोन्नति के लिए 1050 चयनित

परीक्षा के नौ महीने बाद भी अब तक न तो मेरिट बनी है और न ही परिणाम घोषित किया गया है। नतीजन इन कर्मियों को अब तक यह भी पता है कि वह परीक्षा पास हुए या नहीं। बताया गया कि इसमें 1050 कर्मियों को ही प्रमोशन के लिए चुना जाएगा।

छह साल में प्रमोशन करने का नियम

पुलिस विभाग ने वर्ष 2014 में पहली बार हेड कांस्टेबल समकक्ष (कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए) की भर्तियां निकाली थीं। इसके बाद 2017 और 2020 में भर्ती निकाली गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, इन ऑपरेटरों को छह साल में प्रमोशन करने का नियम है, इसलिए परीक्षा करवाई गई थी।


परीक्षा को लेकर कुछ शिकायतें मिली हैं। विभागीय जांच चल रही है। मामले के निपटारे के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके बाद ही पदोन्नति किया जाएगा। - राजीव कृष्णा, डीजी, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed