फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Complaint filed in Ammonia gas leak case in Phulpur IFFCO

फूलपुर इफ्को में अमोनिया गैस रिसाव मामले में में परिवाद दाखिल

Sat, 16 Jan 2021 12:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed in Ammonia gas leak case in Phulpur IFFCO
फूलपुर का इफको प्लांट (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
फूलपुर इफ्को में गैस रिसाव मामले में सहायक निदेशक कारखाना की ओर से सीजेएम कोर्ट में शुक्रवार को परिवाद दाखिल किया गया। परिवाद कंपनी के दखलकार और प्रबंधक के खिलाफ दाखिल किया गया है। 
विज्ञापन


फैक्ट्री में पिछले साल 22 दिसंबर की रात में प्लंजर तथा राड टूटने की वजह से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। इसकी वजह से दो अफसरों की मौत हो गई थी तथा 16 अन्य को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कारखाना विभाग के विशेषज्ञों की जांच में उपकरण कमजोर पाए गए थे। इसके लिए प्रबंधन को दोषी पाया गया था।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में ही प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा लिखाए जाने की संस्तुति की गई थी। इसी क्रम में उप निदेशक कारखाना अभय चंद्र गुप्ता की संस्तुति पर अभियोजन तैयार कर शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया। इसमें दोष सिद्ध होने पर दो वर्ष की जेल तथा एक लाख रुपये तक जुर्माना का प्रावधान है। उप निदेशक ने बताया कि जांच रिपोर्ट को आधार बनाकर अभियोजन दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed