{"_id":"5f5e76f48ebc3efbaa3b6b57","slug":"competitive-student-sucide-case-city-desk-news-ald286232171","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पीसीएस रिजल्ट में नाम नहीं आया तो की आत्महत्या, छात्रों ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पीसीएस रिजल्ट में नाम नहीं आया तो की आत्महत्या, छात्रों ने सरकार को घेरा
Mon, 14 Sep 2020 10:39 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगी के आत्महत्या करने के बाद सरकार के प्रति नाराजगी जताते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। प्रतियोगी छात्र राजीव पटेल के आत्महत्या कर लेने से छात्रों में शोक की लहर है। छात्रों के बीच चर्चा है कि वह बेरोजगारी से परेशान था और पीसीएस-2018 में भी चयन न होने पर हताश होकर उसे अपने जान दे दी। रविवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन के सामने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राजीव को श्रद्धांजलि दी।
एनएसयूआई के पूर्वी यूपी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राजीव ने बेरोजगारी से निराश और युवा विरोधी नीतियों से हताश होकर आत्महत्या कर ली। हमारे बीच से एक होनहार प्रतियोगी छात्र चला गया। बेरोजगारी से हताश होकर छात्र लगातार ऐसे आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। सरकार को इस पर जवाब देना होगा। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सभी छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इसमें सत्यम कुशवाहा, जितेश मिर, अश्विनी यादव, प्रवीण, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे। दूसरी ओर सीएमपी छात्र परिषद के पूर्व अध्यक्ष करन सिंह परिहार, छात्र नेता लवलेश चौधरी, अंशु शुक्ला, अंकित यादव, मनराज, अर्जुन आदि ने भी राजीव चौधरी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हों लेकिन एक प्रतियोगी छात्र को जीवन समाप्त करने का विकल्प नहीं चुनना चाहिए।