फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Compensation will be given to the families of only 45 teachers, employees who lost their lives due to Kovid

कोविड से जान गंवाने वाले सिर्फ 45 शिक्षकों, कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

Sat, 26 Jun 2021 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Jun 2021 12:40 AM IST
सार

  • 45 आवेदन किए गए निरस्त, आज शासन को भेजी जाएगी सूची

विज्ञापन
Compensation will be given to the families of only 45 teachers, employees who lost their lives due to Kovid
कोरोना वायरस से मौतें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने से जान गंवाने वाले सिर्फ 45 शिक्षकों और कर्मचारियों के परिजनों को 30 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। सभी कागजात उपलब्ध नहीं होने तथा अन्य कारणों से 45 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अंतिम सूची शनिवार को शासन को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के बाद जान गंवाने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के परिजनों को 30 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई है। अधिक से अधिक पीड़ित परिवारों को लाभ मिल सके, इसके लिए नियमों को भी शिथिल किया गया। संशोधित नियम के तहत ड्यूटी अवधि के 30 दिन के भीतर मृत्यु होने पर ही मुआवजा मिलेगा। इसके लिए जिले के 90 शिक्षकों और कर्मचारियों के परिजनों ने आवेदन किया था। इनमें प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों की संख्या सबसे अधिक रही।
विज्ञापन


इनके आवेदनों की विभागाध्यक्षों ने भी संस्तुति कर दी थी, लेकिन डीएम की ओर से गठित नोडल अफसरों ने 45 को ही पात्र पाया। इनमें 10 शिक्षक शामिल हैं। 45 अन्य के आवेदन निरस्त कर दिए गए। इनमें से कई का निधन 30 दिन के बाद हुआ था, जबकि कुछ के परिजनों ने कोविड से मृत्यु का प्रमाण पत्र ही नहीं लगाया। नोडल अधिकारी डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। शनिवार को सूची शासन को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed