फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Company launches crores of fraud in Prayagraj Kumbh Mela

प्रयागराज कुंभ मेले मेें आई कंपनी ने किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा

Sun, 10 Mar 2019 01:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Company launches crores of fraud in Prayagraj Kumbh Mela
रिप्पल फर्जावाड़ा
कुंभ मेले में दिल्ली से आई एक कंपनी पर करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। शहर के दर्जनों कारोबारियों ने आरोप लगाया है कि कपंनी ने उन्हें ठेके के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगा दिया। शिकायत लेकर वह शनिवार को नैनी थाने पहुंचे लेकिन मामला दूसरे थाना क्षेत्र का होने के कारण रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी। भुक्तभोगियों ने मामले की शिकायत डीआईजी मेला से भी की है। 
विज्ञापन


सुमित जायसवाल सिविल लाइंस में ई रिक्शा शोरूम चलाते हैं। उनकी श्री कंसट्रक्शन ट्रेडिंग के नाम से फर्म भी है। उनका आरोप है कि दिल्ली की एक कंपनी कुंभ मेले में काम कर रही थी। कंपनी ने देश विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए तमाम तरह की व्यवस्था अरैल साइड में की थी। इसी के तहत उनसे भी 37.70 लाख की डील की गई जिसके तहत दो हजार रुपये प्रतिदिन के किराए के हिसाब से 25 ई रिक्शा दो महीने के लिए किराए पर लिए गए। डील में यह भी शर्त थी कि कपंनी 50 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करेगी। सुमित का आरोप है कि कंपनी ने कुछ दिनों तक भुगतान किया लेकिन फिर पैसे देने बंद कर दिए।
विज्ञापन


कई बार कहने पर बार-बार उन्हें जल्द भुगतान का आश्वासन दिया जाता रहा। बहुत दबाव डालने पर 10 लाख रुपये आरटीजीएस करने की बात कहकर इससे संबंधित एक एसएमएस का स्क्रीन शॉट भी भेजा। हालांकि बाद में पता चला कि यह महज फर्जीवाड़ा था। आरोप है कि उधर कंपनी का संबंधित अधिकारी दिल्ली भी भाग निकला। भुक्तभोगी की मानें तो कंपनी ने शहर के दर्जनों व्यापारियों से इस तरह की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी शिकायत लेकर शनिवार को सभी नैनी थाने पहुंचे। चूंकि मामला दूसरे थाने का था, ऐसे में रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी। जिसके बाद मामले की शिकायत डीआईजी मेला व डीएम मेला से की गई। नैनी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत लेकर कई व्यापारी थाने आए थे। घटनास्थल औद्योगिक क्षेत्र थाना होने के कारण उन्हें संबंधित थाने में शिकायत करने को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed