फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Communicate with the public on the achievements of the government- Saroj Pandey

सरकार की उपलब्धियों पर जनमानस से करें संवाद- सरोज पांडेय

Fri, 10 Dec 2021 11:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Communicate with the public on the achievements of the government- Saroj Pandey
सरकार की उपलब्धियों पर जनमानस से संवाद करें कार्यकर्ता
विज्ञापन

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के प्रवासी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला शुक्रवार को हुई। पाटी के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में हुई कार्यशाला में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश की चुनाव सह प्रभारी सरोज पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, चिकित्सा, पेयजल, उज्ज्वला, पीएम आवास आदि प्रमुख विषयों पर जनमानस से संवाद करें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सरोज पांडेय ने कहा कि 100 करोड़ से ज्यादा लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण एवं 80 करोड़ लोगोें को मुफ्त राशन देना एक बड़ी उपलब्धि है। बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्य अपने बूथ स्तर पर इन कार्यो का प्रचार प्रसार करें। कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने को यही समझे कि वह चुनाव लड़ रहा है। वाराणसी में 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने को लेकर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि उक्त दिवस पर महानगर के प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता अभियान, मठ मंदिरों में पूजन अर्चन, घर-घर में दीप जलाए जाएंगे। इस अवसर पर झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, अमरनाथ यादव, विभवनाथ भारती, अश्वनी द्विवेदी, डॉ. शैलेश कुमार पांडेय, राजू पाठक, वंदना सिंह, गिरिजेश मिश्र, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed