{"_id":"6dd0d1d85fe722d27845b407af039b72","slug":"communicate-saw-photos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद करती नजर आई तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद करती नजर आई तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 20 Aug 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। सेंटर ऑफ मीडिया स्ट्डीज के वर्तमान और पूर्व विद्यार्थियों की ओर से निराला सभागार में लगी फोटो प्रदर्शनी की हर फोटो लोगों से संवाद करती नजर आई। प्रकृति, फैशन, सामाजिक सरोकारों समेत विभिन्न विषयों पर केंद्रित 125 फोटो प्रदर्शित की गईं।
प्रदर्शनी का उद्घाटन इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज निदेशक प्रो. जीके राय ने किया। कहा कि टेक्नोलॉजी ने फोटोग्राफी विधा को नए-नए आयामों से जोड़ दिया है। फोटोग्राफी सीख रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी बेहतर और संभावनाओं से रूबरू कराने वाला है। प्रदर्शनी 21 अगस्त तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में ओएसडी प्रो. प्रशांत अग्रवाल, सेंटर प्रभारी सुनील श्रीवास्तव, कोर्स कोआर्डिनेटर धनंजय चोपड़ा, शिक्षक एसके यादव आदि मौजूद रहे।