फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commotion along Tazia procession route in Prayagraj six police personnel injured in stone-pelting

यूपी में ताजिया के रास्ते पर बवाल: महिलाओं और बच्चों ने पुलिस पर किया पथराव, हर साल यहां होता है विवाद; तनाव

Sun, 28 Jun 2026 11:46 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 28 Jun 2026 11:46 AM IST
सार

प्रयागराज के आनापुर इलाके में ताजिया के रास्ते को लेकर बवाल हो गया। महिलाओं-बच्चों के साथ पुरुषों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 21 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 12 को जेल भेज दिया है। एक पक्ष के पथराव में आनापुर चौकी प्रभारी का सिर फट गया।

विज्ञापन
Commotion along Tazia procession route in Prayagraj six police personnel injured in stone-pelting
प्रयागराज में बवाल और तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रयागराज के ठेगहा गांव में ताजिया के रास्ते को लेकर शुक्रवार देर रात दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो एक पक्ष ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हमले में आनापुर चौकी प्रभारी आकाश सचान समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में 21 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


नवाबगंज पुलिस के मुताबिक ठेगहा निवासी मो. सलीम पुराने मार्ग के बजाय एक स्कूल की जमीन पर बनी सीढ़ी वाले रास्ते से ताजिया निकालने की जिद कर रहा था। विवाद बढ़ने पर तहसील प्रशासन ने राजस्व टीम से पैमाइश कराई। जांच में स्पष्ट हुआ कि संबंधित सीढ़ी न तो सार्वजनिक रास्ता है और न ही सरकारी जमीन पर बनी है। 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने ताजिया पुराने मार्ग से निकालने को कहा। दोनों पक्षों के बीच बैठक भी कराई, लेकिन बात नहीं बनी। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब एक बजे सलीम और उसके समर्थक उसी रास्ते से ताजिया निकालने लगे। पुलिस ने रोका तो विवाद हिंसा में बदल गया। 

 

देखते ही देखते महिलाओं, पुरुषों और कुछ बच्चों ने भी पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव में चौकी प्रभारी आकाश सचान का सिर फट गया, पांच टांके लगाने पड़े। कई महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
विज्ञापन

नवाबगंज, सोरांव और होलागढ़ थानों की फोर्स के साथ पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हालात नियंत्रित कर घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई। मुख्य आरोपी सलीम को देर रात हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

हर साल ताजिया को लेकर ठेगहा में होता है विवाद 
ताजिया के रास्ते को लेकर आनापुर के ठेगहा गांव में शुक्रवार आधी रात हुए बवाल के बाद पुलिस को मुख्य आरोपी सलीम बाबा को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, हर वर्ष मुहर्रम से पहले वह रास्ते का विवाद खड़ा करता है।

 

इस बार सलीम प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर अपनी मांग पर अड़ा रहा। प्रशासनिक स्तर पर समझौता होने और राजस्व विभाग की रिपोर्ट आने के बावजूद विवाद थमा नहीं। पुलिस के मुताबिक, रास्ते का यह विवाद नया नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 1997 में बनी सीढ़ी को लेकर विवाद समय-समय पर सामने आता रहा है। 

इस बार भी प्रशासन ने पहले बातचीत और समझौते का रास्ता अपनाया। राजस्व टीम की पैमाइश में विवादित रास्ते में बनी सीढ़ी विद्यालय की भूमि पर होना बताया गया था। वैकल्पिक रास्ता भी उपलब्ध होने की पुष्टि की गई थी।

इसके बाद थाना नवावगंज में हुई पीस कमेटी की बैठक में एसडीएम सोरांव, एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह और थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद समाप्त करा दिया था। इसके बावजूद हालात बिगड़े और देर रात पुलिस टीम पर पथराव हो गया।

इन लोगों को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस ने शनिवार को पांच पुरुष और सात महिलाओं समेत 12 आरोपियों को पकड़ा है। इनमें निजाम, निसार, असलम, मोनू, मोहम्मद सफीक, रानी, तारा देवी उर्फ सितारा बानो, सायरा, सहनाज, तेजी उर्फ महजबीन बानो, नूरजहां और खुशनुमा शामिल हैं। सभी ठेगहा-आनापुर के निवासी हैं। 

ठेगहा गांव में तनाव, रात भर चला सर्च ऑपरेशन
ठेगहा गांव में ताजिया के रास्ते को लेकर शुक्रवार की रात पुलिस टीम पर हमले के बाद तनाव माहौल है। पुलिस ने पुलिस ने रात भर दबिश देकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। प्रकरण में मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है। 

मामले में पुलिस ने 21 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, पथराव समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। डीसीपी गंगापार कुलदीप गुनावत ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की गई हैं। 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। घटना के बाद एसीपी सोरांव, थाना प्रभारी नवाबगंज समेत कई थानों की पुलिस रातभर गांव में डटी रही। रविवार को एडिशनल पुलिस आयुक्त पुष्कर वर्मा ने भी मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। 
 

जिस सीढ़ी को हटाने की मांग की जा रही थी, वह न तो राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक रास्ता है और न ही सरकारी भूमि पर स्थित है। राजस्व विभाग 25 जून को ही इसकी पैमाइश कर स्थिति स्पष्ट कर चुका था। इसके बावजूद पुलिस पर हमला किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed